एकल अभियान शिलचर अंचल का सम्मेलन आयोजित 

उधारबंद काचाकांती मंदिर विद्या निकेतन के सभागृह में 23 अप्रैल को शिलचर अंचल एकल अभियान के 360 गांव को लेकर एक अंचल सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, उसके बाद मंच का कार्यक्रम प्रदीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रारंभ हुआ। शिलचर चैप्टर के महिला समिति समिति की अध्यक्षा श्रीमती हेमलता सिंगोदिया, लोकसभा के सांसद डॉ राजदीप राय, शिलचर अंचल के अध्यक्ष सूरज कुमार शर्मा, दक्षिण पूर्व संभाग के उपाध्यक्ष सोमनाथ देव और पूर्व प्रभाग के प्रमुख रमेश लिंबू जी इन सभी के कर कमलों के द्वारा प्रदीप प्रज्वलन के साथ मंच का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सबसे पहले सभी को स्वागत करते हुए सोमनाथ देव ने मंच के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। उसके बाद एकल विद्यालय के बच्चों द्वारा एकल विद्यालय का एक प्रदर्शनी रखा गया। एकल अभियान के संबंध में पूर्वोत्तर प्रभाग के अभियान प्रमुख रमेश लिंबू जी ने विस्तृत जानकारी दी, 12 संच के 12 अचार्य को सम्मानित किया गया फिर शिलचर के सांसद राजदीप राय ने एकल अभियान से सभी को जुड़ने का आह्वान किया. शिलचर चैप्टर के अध्यक्षा श्रीमती हेमलता सिगोदिया जी ने कहा कार्यकर्ताओं के अमुल्य प्रयास से एकल अभियान आगे बढ़ रहा है। नगरीय समाज का और योगदान से अभियान अपने लक्ष्य प्राप्त कर पाएगा. फिर विभिन्न जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। सर्ब व्यवस्था मे रहे शोमनाथ देब, सजल कान्ति दास, राहुल दत्त, दीपन चंद, अंशुमान दत्त। सम्पूर्ण कार्यक्रम को संचालित किया राजेश हजाम भाग अभियान प्रमुख बराक घाटी भाग ने। धन्यवाद ज्ञापन किया सुर्य कुमार शर्मा ने।

समता युवा संघ शिलचर. के द्वारा अंचल सम्मेलन मे अल्पाहार की व्यवस्था की गई, लगभग 1200 लोगों ने अल्पाहार किया. फिर दोपहर का भोजन व्यवस्था शिलचर चैप्टर महिला समिति अध्यक्षा श्रीमती हेमलता सिंगोदिया तथा चैप्टर का पेट्रन श्रीमती सुन्दरी देवी पाटवा जी के योगदान से हुया।

कार्यक्रम में उपस्थित थे शिलचर के विधायक दीपायन चक्रबर्ती, उधारबंद के बिधायक मिहिर कान्ती सोम, प्रभाग युवा प्रमुख सौमित्र चक्रबर्ती, सम्भाग टोली से दीपंकर दास, सपन ग्वाला, देवव्रत चौधुरी, अंचल से राजु कुर्मि, रंजन नाथ, शिल्पी देव व राहुल नाथ आदि।

Leave a Comment