उधारबंद के विधायक राजदीप ग्वाला ने स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाया जनजागरण अभियान

उधारबंद के विधायक राजदीप ग्वाला ने स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाया जनजागरण अभियान

चंद्रशेखर ग्वाला शिलचर, 9 जून: उधारबंद विधानसभा क्षेत्र के नव-निर्वाचित विधायक राजदीप ग्वाला ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के “विश्वास, विकास और जनकल्याण” के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह अभियान भारतीय जनता पार्टी के मालूग्राम-रंगपुर मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया था।
विधायक राजदीप ग्वाला के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और स्वच्छ भारत अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा मालूग्राम-रंगपुर मंडल के अध्यक्ष पुलक देब, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मासुक अहमद लस्कर, मंडल के महासचिव कनाई देब नाथ सहित मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारी तथा पार्टी के विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और क्षेत्र की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment