उत्तर पूर्वांचल जनजाति सेवा समिति द्वारा आयोजित 3-दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग का आज शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक एवं ईएम (शिक्षा) श्रीमती रूपाली लंगथासा जी, विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री दिनेश तिवारी जी तथा उत्तर पूर्वांचल जनजाति सेवा समिति के उपाध्यक्ष श्री सोमेंद्र लोंगमाइले जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराते हुए गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त एवं छात्र-केंद्रित शिक्षा के लिए निरंतर स्वयं को उन्नत करने का आह्वान किया।

यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास, नवीन शिक्षण पद्धतियों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020), दक्षता-आधारित शिक्षा (Competency-Based Education) तथा प्रभावी कक्षा शिक्षण पर केंद्रित रहेगा।

स्थान: विवेकानंद विद्यालय, हाफलोंग

आयोजक:उत्तर पूर्वांचल जनजाति सेवा समिति

Leave a Comment