कोलकाता: इस्टर्न रेलवे मेन्स कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुधवार को सैंथिया में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ईआरएमसी के अध्यक्ष व एनएफआईआर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.बिनोद शर्मा ने की। बैठक का शुभारम्भ उदबोधनी गीत से हुआ। अध्यक्ष के सम्बोधन के पश्चात सम्पूर्ण पूर्व रेलवे के सभी शाखा अध्यक्ष व शाखा सचिवों में से अधिकांश ने अपनी-अपनी शाखाओं की समस्याओं को बैठक में रखा। कार्यसमिति की बैठक में संगठन की बेहतरी के लिए कई सुझाव भी आये, जिनमें बैठक में सहमति बनी। दूसरे सत्र में पूर्व रेलवे स्तर के केंद्रीय पदाधिकारियों ने बैठक को सम्बोधित किया। बैठक का आयोजन रामपुर हाट शाखा ने किया। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय सह सचिव पुलक राय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन ईआरएमसी महासचिव स्वपन दत्त ने ज्ञापित किया।
यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बैठक में उपस्थित ईआरएमसी मीडिया संयोजक रवि प्रताप सिंह ने दी।