इस बजट का मूल मंत्र : “सबका साथ सबका विकास”- प्रदीप नाहटा 

इस बजट का मूल मंत्र : “सबका साथ सबका विकास”- प्रदीप नाहटा 
 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के सपनों और दृष्टि को प्रतिबिंबित करता है और उस दिशा में एक और सशक्त कदम है। इस बजट ने समाज के हर वर्ग को छुआ है और व्यवसाय में नए आयामों की खोज को प्रोत्साहित किया है। यह बजट देश के आर्थिक संरचनात्मक परिवर्तन में एक ठोस क़दम है। बजट में प्रत्येक क्षेत्र को अलग-अलग तरीके से संबोधित करने का तरीका सराहनीय है। विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर दिया गया जोर तथा उत्तर पूर्व की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण और इस क्षेत्र को एक जीवंत पर्यटन उद्योग के रूप में विकसित करने पर केंद्रित दृष्टिकोण वास्तव में अत्यंत प्रभावशाली रहा है। इस बजट का मूल मंत्र रहा है “सबका साथ सबका विकास”।

Leave a Comment