असम गुवाहाटी 8 अगस्त को आर्य समाज मंदिर में सयुंक्त रुप से हवन करके आर्य समाज के वरिष्ठ सदस्य रहे प्रमुख समाज सेवी स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण चौधरी जी श्रद्धांजलि दी गई। स्वर्गीय लक्ष्मी नारायणजी मृदुभाषी व स्पष्ट वक्ता के साथ समाज, राष्ट्र के लिए सेवार्थ सदैव तत्पर रहते थे। उनका आकस्मिक इस जीवन को छोड़कर जाना समाज व आर्य जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को मोक्ष प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में असम आर्य प्रतिनिधि सभा प्रधान महेन्द्र सिंह राजपूत, भूपेश प्रधान आर्यसमाज गुवाहाटी श्रीमती सुदर्शन सूद, आर के सूद, हंसराज आर्य, हर्ष आर्य, आचार्य अजीत गोस्वामी, जयप्रकाश गुप्ता, सन्तोष शुक्ला, सुधाकर देव, अमरीश, सुशील गुप्ता, श्रीमती कविता मूदढ़ा, मंजू शर्मा, मंशा गोस्वामी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।