दुमदुमा 14 मई – तिनसुकिया जिला के आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र के जिला स्तरीय विज्ञान सम्मेलन और प्रतियोगिता समूह का आज बङहापजान हिंदी एम.ई. स्कूल में आयोजन किया गया । तिनसुकिया जिले के राष्ट्रीय शिशु विज्ञान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजीब कोंवर ने आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । उद्घाटन समारोह में आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र, इटाखुली ब्लॉक के दो सांस्कृतिक दलों ने नृत्य प्रस्तुत किया ।
इसके बाद विज्ञान आधारित मॉडल, पोस्टर ड्राइंग, आकस्मिक भाषण और विज्ञान आधारित नवीन विचारों की प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें तिनसुकिया जिले के सात ब्लॉकों में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के पहले तीन विजेताओं ने भाग लिया।
दोपहर में आम सभा एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कोंवर ने की। बैठक में बीर राघव मोरान सरकारी आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य
डॉ अमरजीत सैकिया, राष्ट्रीय शिशु विज्ञान समारोह के राज्यिक उपसभापति जितेन शर्मा, तिनसुकिया के समग्र शिक्षा के योजना अधिकारी त्रिदीप शर्मा तामुली, अखिल असम हाई स्कूल शिक्षण संस्था के तिनसुकिया जिला समिति के सचिव प्रदीप सैकिया , विशिष्ट आर्किड विशेषज्ञ क्षणजीत गोगोई समेत कई आमंत्रित विशिष्ट व्यक्तियों ने अंश ग्रहण किया । इससे पूर्व आर्यभट्ट विज्ञान केन्द्र, तिनसुकिया जिला के जिला समन्वयक दिगंत कुमार भाजनी ने स्वागत भाषण दिया। सभा में प्रतियोगिताओं के विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरित किए गए। विज्ञान आधारित मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में कल्पजीत बुढागोहाई (पूर्व सदिया एम ई स्कूल) और बंशिका खेमका (शिक्षा, द गुरुकुल) ने क्रमश: पहला और दूसरा पुरस्कार जीता। आकस्मिक भाषण प्रतियोगिता में पारिजात बोरा (मॉडर्न एकेडमी, रूपाई) और सुबसिता दत्त (दुमदुमा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल) ने क्रमशः पहला और दूसरा पुरस्कार जीता, जबकि सुहानी दत्त (विवेकानंद केंद्र विद्यालय, तिनसुकिया लाईपुली) और रैनी डेका (दिल्ली पब्लिक स्कूल, डिगबोई) ने विज्ञान आधारित पोस्टर ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय पुरस्कार जीते। विज्ञान आधारित नवीन विचारों की प्रतियोगिता में प्रांशु चेतिया (राधाकृष्णन अकादमी, काकोपथार) और सुनयन दत्त (मॉडर्न अकादमी, रूपाई) ने क्रमश: पहला और दूसरा पुरस्कार जीता। गुवाहाटी के मणीराम दीवान वाणिज्य केंद्र में आगामी 25 और 26 मई को आयोजित होने वाले राज्य स्तर सभा में तिनसुकिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।