आज 29 जुलाई बुधवार बराक चाय श्रमिक यूनियन एवं महीतोष पुरकायस्थ मूर्ति प्रतिष्ठा कमेटी द्वारा आयोजित बराक घाटी के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मंत्री, राज्यसभा व जननेता स्वर्गीय महीतोष पुरकायस्थ महोदय का जन्म जयन्ती मनाया गया।
इस आयोजन में मूर्ति प्रतिष्ठा कमेटी के सभापति शिवव्रत दत्त ने अध्यक्षता की।मंचासीन थे पूर्व मंत्री अजीत सिंह,गीर्वान विश्वास,महावीर प्रसाद जैन,गौरी दत्त विश्वास,विभास रंजन चौधुरी, डॉ सन्तोष रंजन चक्रवर्ती।
समारोह में उपरोक्त के अलावा महीतोष पुरकायस्थ के अवदान को लेकर वक्तव्य प्रदान किए मूर्ति प्रतिष्ठा कमेटी के सम्पादक रसराज दास, यूनियन के सह साधारण सम्पादक बाबुल नारायण कानू, कछाड़ कालेज के प्राचार्य अप्रतिम नाग औरनीहार रंजन पाल।
मूर्ति प्रतिष्ठा कमेटी के तरफसेb मूर्ति के लिए 20 लाख रुपए जुटाने में सभीको मदद के लिए अनुरोध किया गया।
समारोह में उपस्थित थे हारान दे,रुपम नन्दी पुरकायस्थ ,शान्तनु दास,मलय भट्टाचार्य,खीरोद कर्मकार, बिपुल कुर्मी, सुरेश बोडाइक,दूर्गेश कुर्मी,ऊषा सिंह, मधुमिता पटवा,शिवचरण रविदास,विजय बाउरी और अन्य लोग।
Best Regards,
Madan Singhal
Patrakar & Sahityakar
Agarsen Siksha Sansthan