बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 721 कोरोना पॉजिटिव

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 721 कोरोना पॉजिटिव

प्रे. सं. शिलचर, 17 मई: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 721 पाई गई। आज काछाड़ में 453 पॉजिटिव, करीमगंज में 148 और हाइलाकांदी में 120 कुल 721 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीजों की संख्या 2942 थी।

आज काछाड़ में कुल 453 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 160 आरटी पीसीआर और 293 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 33 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 2 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 4721 पहूंच गई। अभी 1502 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। अबतक 3328 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 4768 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 293 पॉजिटिव पाए गए। 1502 सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 217, अन्य में 146 तथा होम आइसोलेशन में 1139 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के मीडिया एक्सपर्ट सुमन चौधरी ने प्रदान की।

करीमगंज में अबतक कुल पाज़िटिव 6004 मिला तथा आज 143 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। नए 148 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 680 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 1595 टेस्ट का रिजल्ट आया।
हाइलाकांदी में आज 120 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 115 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 1865 रैपिड टेस्ट किया गया। 760 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 9 मरीजों की जान ले ली।

Leave a Comment