आगामी 10 जनवरी को रामकृष्णनगर सोशियो वेलफेयर सोसाइटी का मिलन उत्सव

मिलन उत्सव रामकृष्णनगर क्षेत्र के सभी लोगों के एक साथ बिताए गए कुछ यादगार पलों का प्रतीक है : डॉ. गिरिधारी कर

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 5 नवंबर : प्रत्येक वर्ष इस विशेष दिन का इंतजार शिलचर सहित देश-विदेश में रहने वाले रामकृष्णनगर क्षेत्र के लोग बेसब्री से करते हैं। इस दिन सभी लोग एक स्थान पर एकत्रित होकर पूरे दिन हर्षोल्लास और आनंद के साथ समय बिताते हैं।

इसी क्रम में रविवार को राधामाधव रोड स्थित रामकृष्णनगर सोशियो वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय में मिलन उत्सव के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान मुख्य सलाहकार डॉ. गिरिधारी कर ने की।

बैठक में मिलन उत्सव के आयोजन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि आगामी 10 जनवरी को शिलचर के मेहरपुर स्थित शगुन विवाह भवन में रामकृष्णनगर मिलन उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए संस्था के पदाधिकारियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

संस्था के अध्यक्ष श्री द्वीप कर हैं तथा सचिव करुणा सिंधु दे हैं। श्री द्वीप कर वर्तमान में उपचार के लिए बाहर हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारियों का निर्वहन उनके बड़े भाई एवं संस्था के मुख्य सलाहकार डॉ. गिरिधारी कर कर रहे हैं।

डॉ. गिरिधारी कर ने कहा कि रामकृष्णनगर क्षेत्र के सभी लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि यह उत्सव सभी को एकता और मिलन के सूत्र में बांधता है। इस अवसर पर रामकृष्णनगर के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ शिलचर में रहने वाले रामकृष्णनगर क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

संस्था के सचिव करुणा सिंधु दे ने कहा कि मिलन उत्सव सभी लोगों को एक मंच पर एकत्रित करने का अवसर प्रदान करता है। एक दिवसीय इस उत्सव में नृत्य, संगीत, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण आयोजन भी होंगे।

रामकृष्णनगर मिलन उत्सव आपसी सौहार्द, एकता और आत्मीयता का एक नया अध्याय है।

बैठक में संस्था के अन्य सदस्यों में संतोष भट्टाचार्य, शंकरी भट्टाचार्य, पीयूष देव राय, अनिरुद्ध नाग, जया भट्टाचार्य, सागर दत्त, सुजीत चौधरी, विमान दत्त, देवराज धर, प्रणव विश्वास एवं सत्यजीत दत्त चौधरी उपस्थित थे।

Leave a Comment