लखीमपुर /सालबनी 25 जुलाई बीआरबीएनएमपीएल टाउनशिप स्थित जय श्री राम जय श्री कृष्ण सेवा समिति द्वारा आगामी श्रावण मास के उपलक्ष्य पे दो दिवसीय धार्मिक भ्रमण यात्रा श्री धाम मायापुर (इस्कॉन) के लिए रवाना।
समिति के अध्यक्ष श्री बी. सी. मंडल एवं सचिव श्री शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि यह यात्रा 25 जुलाई शनिवार को प्रस्थान करेगी तथा 26 जुलाई रविवार को वापस लौटेगी। यात्रा में समिति के लगभग 70 सदस्य श्रद्धालु सम्मिलित होंगे।
उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य भक्तों को भगवान के धाम के दर्शन कराकर आध्यात्मिक लाभ प्रदान करना है। यात्रा के दौरान नाम संकीर्तन, सत्संग, भजन-कीर्तन एवं सामूहिक पूजा का आयोजन किया जाएगा।
समिति का मुख्य उद्देश्य बीआरबीएनएमपीएल टाउनशिप में शांति,सद्भाव,भाईचारा एवं मानव कल्याण के लिए पूजा पाठ के अलावे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मौके पे भंडारे के आयोजन से भूखे लोगों को खाना खिलाना शामिल है।