असम विधानसभा में 23 विधेयक पारित

गुवाहाटी, 14 सितंबर (हि.स.)। असम विधानसभा के शरदकालीन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को कुल 23 नये और संशोधन विधेयक पारित किये गये। इनमें राजस्व, कृषि और आपदा प्रबंधन विभाग आदि के ‘भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और निपटान में उचित मुआवजा आदि के विधेयक शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार विधानसभा में सत्र के चौथे दिन पंचायत एवं ग्राम विकास विभाग आदि का ”असम पंचायत (संशोधन) विधेयक-2023, शिक्षा विभाग के कुल 14 विधेयक अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किये गये। विधानसभा में ‘नागांव यूनिवर्सिटी बिल-2023”, सिलचर का गुरुचरण विश्वविद्यालय विधेयक-2023, बंगाईगांव विश्वविद्यालय विधेयक-2023, जगन्नाथ बरुआ विश्वविद्यालय विधेयक-2023, उत्तरी लखीमपुर विश्वविद्यालय विधेयक-2023, बोरोलैंड विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2023, असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2023, असम महिला विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2023, कॉटन यूनिवर्सिटी (संशोधन) विधेयक-2023, शिवसागर विश्वविद्यालय विधेयक-2023, गुवाहाटी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2023, माधवदेव विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2023, कुमार भास्कर बर्मा संस्कृत और प्राचीन अध्ययन (संशोधन) विधेयक-2023 और असम निरसन विधेयक-2023 हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री, कर्मचारी आदि विभाग के राज्य सरकार और अन्य प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों की गतिशीलता (दक्षता के लिए उपलब्ध जनशक्ति के इष्टतम उपयोग के लिए) विधेयक 2023, वित्त विभाग का असम माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन (मनी लॉन्ड्रिंग का विनियमन) (संशोधन) विधेयक-2023, असम माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2023, आवास और शहरी विकास विभाग आदि का गुवाहाटी महानगर विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक-2023, असम सार्वजनिक सुरक्षा (उपाय) प्रवर्तन (संशोधन) विधेयक-2023, परिवहन विभाग का असमान मोटर वाहन कर (संशोधन) विधेयक-2023 और श्रम एवं कल्याण विभाग का असम ग्रेच्युटी (संशोधन) विधेयक-2023 विधेयक भी पारिए किए गए।

Leave a Comment