असम राइफल्स ने किया मणिपुर में ग्रेनेड बरामद

इंफाल, 14 सितंबर (हि.स.)। हिंसा प्रभावित मणिपुर में सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत सुरक्षा बलों को भारी सफलता मिल रही है। असम राइफल्स द्वारा आज दी गई एक आधिकारिक जानकारी के अनुसार असम राइफल्स ने मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के चिंगखेचिंग रेंज में एक एसएलआर राइफल, एक ग्रेनेड और एक ट्यूब लॉन्चर ग्रेनेड बरामद किया गया। जब्त सामान को लमलाई पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।

Leave a Comment