असम राइफल्स के द्वारा मणिपुर के जिरीबाम जिले में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन 

असम राइफल्स की कदमतला बटालियन ने 21 सेक्टर असम राइफल्स और महानिरीक्षक असम राइफल्स (पूर्व) के तत्वावधान में गो ग्रीन पहल को बढ़ावा देने के लिए मणिपुर के जिरीबाम जिले के बड़ा बेकरा और गुआखल में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। वृक्षारोपण 37 असम राइफल्स, जिरीबाम वन प्रभाग और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयासों के तहत किया गया था, जिसका उद्देश्य वनीकरण को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण बनाना था जिससे ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को कम किया जा सके।यह कार्यक्रम कोविड सुरक्षा सावधानियों का उचित ध्यान रखते हुए आयोजित किया गया था।

Leave a Comment