लायलापुर। असम-मिजोरम सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लायलापुर पुलिस पेट्रोल पोस्ट के पास नाका जांच के दौरान पुलिस ने खाद्य सामग्री की आड़ में कथित रूप से तस्करी की जा रही यूरिया खाद से लदे दो 12-चक्का ट्रकों को जब्त किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों ट्रकों से 1,000 से अधिक बोरियां यूरिया खाद बरामद की गई हैं। कार्रवाई के दौरान दो ट्रक चालकों और दो सहचालकों सहित कुल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस अब बरामद यूरिया खाद के स्रोत, गंतव्य और इस पूरे नेटवर्क के पीछे सक्रिय मुख्य गिरोह का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है। सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष है।