असम दर्शन योजना के तहत हाइलाकांदी के ५० मंदिरों व उपासना स्थलों को वित्तीय सहायता

असम दर्शन योजना के तहत हाइलाकांदी के ५० मंदिरों व उपासना स्थलों को वित्तीय सहायता
पहली किस्त में डेढ़ लाख रुपये के चेक वितरित, जिला आयुक्त की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न
प्रीतम दास हाइलाकांदी १२ मार्च: असम सरकार की असम दर्शन २०२५/२६ योजना के तहत हाइलाकांदी जिले के १५० मंदिरों और धार्मिक उपासना स्थलों को पहली किस्त के रूप में प्रत्येक को डेढ़ लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। गुरुवार को हाइलाकांदी जिला आयुक्त के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न धार्मिक उपासना स्थलों के विकास और संरक्षण के उद्देश्य से यह वित्तीय सहायता वितरित की गई।जिला आयुक्त अभिषेक जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला आयुक्त (डीडीसी) नरसिंह बे, हाइलाकांदी जिला भाजपा अध्यक्ष कल्याण गोस्वामी, मिलन दास सहित विभिन्न मंदिरों और उपासना स्थलों की प्रबंधन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत में डीडीसी नरसिंह बे ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक मंदिर और उपासना स्थल की प्रबंधन समिति से शीघ्र अलग निर्माण समिति गठित करने बैंक में संयुक्त खाता खोलने और निर्धारित नियमों के अनुसार विकास कार्य शुरू करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कार्य पूर्ण होने के बाद उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट) जमा करने की बात भी कही।इस अवसर पर असम दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के १५० मंदिरों और धार्मिक उपासना स्थलों के प्रतिनिधियों को प्रथम चरण में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। जिला आयुक्त अभिषेक जैन ने संबंधित समितियों से सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शिता और सुचारु रूप से निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष कल्याण गोस्वामी और मिलन दास ने अपने संबोधन में इस योजना को शुरू करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने संबंधित मंदिरों और उपासना स्थलों की प्रबंधन समितियों को सरकारी दिशा निर्देशों और गाइडलाइन का पालन करते हुए विकास कार्य पूरा करने की सलाह दी।

Leave a Comment