असम के मुख्यमंत्री ने पूरी की बौने व्यक्ति की इच्छा

कछार (असम),08 सितंबर । मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा द्वारा कल किये गए वायदे के अनुसार कछार के एक बौने व्यक्ति मुजीबुर रहमान के घर का निर्माणकार्य आज शुरू हो गया।
उल्लेखनीय है कि कछार जिले के निवासी मजीबुर रहमान ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से उनकी जनसभा के दौरान मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर देने के लिए अपना आवेदन सौंपा।
मुख्यमंत्री ने मजीबुर को गोद में उठाकर उन्हें आश्वासन दिया कि परसों उनके घर का निर्माण शुरू हो जाएगा।
आज, कछार जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार घर का निर्माणकार्य शुरू हुआ।
मुजीबुर ने एक हार्दिक संदेश भेजकर मुख्यमंत्री को त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया है।

Leave a Comment