अरुणाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, लखीमपुर के 5 युवकों की दर्दनाक मौत

अरुणाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, लखीमपुर के 5 युवकों की दर्दनाक मौत

अरुणाचल प्रदेश के सेपा क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में असम के लखीमपुर जिले के 5 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में काम के सिलसिले में रह रहे लखीमपुर जिले के नाओबैचा क्षेत्र के भरलुवा गांव के पांच युवक एक वाहन से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ से गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में मृतकों की पहचान अमज अली (38), बुलबुल अली (24), नूर हुसैन (38), सईदुल इस्लाम (32) और अबुल हुसैन के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया, लेकिन सभी पांच युवकों की जान नहीं बचाई जा सकी।

इस दर्दनाक हादसे से नाओबैचा क्षेत्र समेत पूरे लखीमपुर जिले में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment