
गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम पहुंच गए हैं। अब वो यहां डिब्रूगढ़ शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित किया. उन्होंने यहां भारतीय जनता पार्टी के एक नए क्षेत्रीय कार्यालय का भी उद्घाटन किया।
इसका लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के अपने निर्धारित दौरे से हमें कुछ समय दिया है। वह डिब्रूगढ़ में नवनिर्मित पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया और एक रैली को संबोधित किया।
आपको बता दें कि अमित शाह की जनसभा डिब्रूगढ़ के मनकोटा खेल मैदान में होगी. सीएम सरमा ने असम इकाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष भाबेश कलिता के साथ कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया।शाह डिब्रूगढ़ उस समय असम जब वो कुछ सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अरुणाचल प्रदेश जा रहे थे। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, भाजपा विधायक तरंगा गोगोई और अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया।