अभिनेत्री प्रीति कोंगना ने किया ‘फर्नीचर आइडियाज’ का उद्घाटन

गुवाहाटी 27 अगस्त। असमिया फिल्मों की जाने मानी अभिनेत्री प्रीति कोंगना ने आज बेलतला के लालमाटी स्थित फर्नीचर आइडियाज के एक्सक्लूजिव शोरूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर शोरूम के प्रमुख राजकुमार पाटोदी, सौरव पाटोदी, शुभम पाटोदी, मनोज पाटोदी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान मुख्य अतिथि अभिनेत्री प्रीति कोंगना ने कहा कि फर्नीचर आइडियाज के इस शोरूम के खुलने से गुवाहाटी सहित असमवासियों को घर व ऑफिस से जुड़े सभी तरह के फर्नीचर एक छत तले उचित दरों में उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर शोरुम के प्रमुख श्री पाटोदी ने बताया कि उनके यहां विहास फर्नीचर, सॉलिड वुड, डेको वेल,  वेलस्पन, स्पेसवुड सहित कई नामी गिरामी ब्रांड के फर्नीचर उपलब्ध है। इनमें घर, कार्यालय, स्कूल, अस्पताल से जुड़े बेडरूम, लिविंग रूम, डाइनिंग रूम, किचन, सोफा, बेड, वार्डरोब, ड्रेसर, स्टडी टेबल,फर्निशिंग, डेकोर आदि विभिन्न वैरायटी व रेंज में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की जरूरत के आधार पर उनके यहां कस्टमाइज्ड फर्नीचर की सेवा भी उपलब्ध है। उन्होंने आशा जताई कि इस शोरूम के खुलने से असम ही नहीं बल्कि समुचे पूर्वोत्तर वासियों को कम कीमतों में बेहतर व शानदार फर्नीचर उपलब्ध होंगे।

Leave a Comment