अभिनेत्री आइमी बरूआ ने गौ विज्ञान परीक्षा के लिए अपना रेजिस्ट्रेशन किया

अभिनेत्री आइमी बरूआ ने गौ विज्ञान परीक्षा के लिए अपना रेजिस्ट्रेशन किया
आसाम के जनप्रिय अभिनेत्री आइमी बरूआ ने 23 अगस्त 2021 को विहिप गोरक्षा द्वारा आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा के लिए अपना रेजिस्ट्रेशन किया और सभी आसामवासी बन्धुओं से भी रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया।
हम सब बन्धुगण अपनी लोकल देशी भारतीय गाय के वैज्ञानिक उपयोगी महत्वपूर्ण पहलू जाने। पंजीयन कराने पहुंचे गो विज्ञान परीक्षा प्रान्त प्रमुख अंकुर बेजबरुआ जी व उनके साथीगण ने बताया कि आज दुनिया भर में भारतीय देशी गाय की मांग बढ़ रही है। भारतीय देशी गाय के अन्दर सूर्यकेतु नाड़ी होती है जो सूर्य के प्रकाश से जागृत होतीं हैं। इसलिए देशी गाय का दूध पीला होता है, घी पीला होता है। इसलिए प्राचीन काल से यज्ञ अनुष्ठान गोघृत से होता था। गोघृत का दीपक जलता था जो प्राणवायु देता है। पंचगव्य शुद्धिकरण और पवित्र करता है। इसलिए गाय का गोबर, गोमूत्र, दूध, दही, घी यह पंचगव्य कहलाता है। आज देशी गाय के गोबर से अनेक मानव उपयोगी गो उत्पादों का निर्माण हो रहा है। आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वावलम्बी गोपालक बनने के लिए हम सभी को गो विज्ञान परीक्षा के माध्यम से बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होगीं। इसलिए हम सब बन्धुगण 1 सितम्बर को ऑनलाइन होने वाली गो विज्ञान परीक्षा में सहभागी बने|
   आज विश्व के कई देशों में लोग मन को शांति मिले, संतुष्टि मिले। इसके लिए घंटे के हिसाब से डॉलर देकर गाय से स्नेह करते हैं| अपने यहाँ तो प्रत्येक घर में गाय होती थी, आज उसकी उपयोगिता महत्वता जानने के लिए गो विज्ञान परीक्षा.. आदि का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Comment