अक्षय तृतीया के दिन मारवाड़ी महिलों ने की गौ सेवा

कपिल देव साह, होजाई, २२ अप्रैल, २०२३:-मारवाड़ी सम्मेलन की होजाई शाखा की सदस्यों ने आज अक्षय तृतीया के दिन होजाई स्थित हवाईपुर के गौशाला में जाकर गायो हेतु तीन स्वामिणी का चारा गौशाला में उपलब्ध करवाया, साथ ही समिति की सदस्यों की तरफ से गौशाला में दो पंखे भी लगवाए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष ज्योति सुरेका व सचिव प्रियंका सरावगी, कोषाध्यक्ष ममता खाखोलिया के साथ पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा राठी, मृदुल अग्रवाल, मंजू छावछरिया, सरिता छावछरिया, बिनीता सरावगी, लवली बेरीवाल, डोली चनानी ने अपना सहयोग दिया l उल्लेखयोग्य है पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैंं, उनका अक्षय फल मिलता है।

Leave a Comment