अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विद्यार्थियों को बांटी गईं शिक्षण सामग्री

शिलचर, 09 सितंबर। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की कछार इकाई की ओर से शिलचर के रंगपुर कमल आर्ट एकेडमी के विद्यार्थियों के बीच पुस्तकें, कॉपियां, कलम सहित विभिन्न शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा साक्षरता के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों में शिक्षण सामग्री वितरित करते हुए फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शिक्षा को सामाजिक विकास और सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण आधार बताया।

कार्यक्रम में फाउंडेशन की जिला चीफ डायरेक्टर दीक्षा पाल के अलावा अमित बनिक, विमलेंदु दत्त, नीलरतन राय, सनी बनिक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान फाउंडेशन के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा केवल व्यक्ति के ज्ञान का विस्तार नहीं करती, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से अध्ययन करने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

Leave a Comment