अलगापुर नॉर्थ पॉइंट स्कूल में स्कूटी प्रापकों का सम्मान समारोह आयोजित

प्रेरणा प्रतिवेदन अलगापुर, 25 फरवरी: हैलाकांदी जिले के अलगापुर नॉर्थ पॉइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से डॉ. बाणीकांत काकती मेधा पुरस्कार के तहत स्कूटी प्राप्त करने वाले छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह पुरस्कार असम सरकार द्वारा हर वर्ष उन छात्रों को दिया जाता है, जिन्होंने उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए हैं। इस अवसर पर … Read more

खड़ी ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

प्रे.स. उधारबंद, 25 फरवरी: सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोसाईपुर इलाके में एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान, शिलचर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने खड़े ट्रक के पीछे जोरदार … Read more

कनकपुर में 5 से 9 मार्च तक होगा 16 प्रहर श्री श्री हरिनाम संकीर्तन एवं महानाम यज्ञ

प्रे.स. शिलचर, 25 फरवरी: शिलचर के कनकपुर रोड स्थित महादेवबाड़ी रोड पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री हरिनाम संकीर्तन एवं महानाम यज्ञ का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष कानू पाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। यह पांच दिवसीय धार्मिक उत्सव 5 से 9 मार्च तक चलेगा, … Read more

दैनिक प्रांतज्योति को पुनः शुरू करने का प्रयास जारी, निलय पाल ने झूठी अफवाहों पर जताई नाराजगी

प्रे.स. शिलचर, 25 फरवरी : आर्थिक संकट के कारण बंद हुए दैनिक प्रांतज्योति को फिर से शुरू करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पत्रिका के कर्ताधर्ता निलय पाल ने बताया कि कर्मचारियों के बकाया वेतन का 70% पहले ही चुका दिया गया है और शेष राशि जल्द ही दे दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया … Read more

एडवांटेज 2.0: हाइलाकांदी में 32 करोड़ के निवेश को लेकर एमओयू साइन

प्रेरणा भारती, हाइलाकांदी, 25 फरवरी: निवेश और आधारभूत संरचना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “एडवांटेज 2.0” शिखर सम्मेलन के तहत हाइलाकांदी जिले में 92 उद्यमियों ने 32 करोड़ रुपये के निवेश के लिए सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह महत्वपूर्ण समझौता मंगलवार को हाइलाकांदी शहर के रविंद्र भवन में आयोजित एक बैठक के दौरान प्रशासन की पहल पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम … Read more

महाशिवरात्रि : पौराणिक महत्व, आध्यात्मिक संदेश एवं उपासना विधि — डा. रणजीत कुमार तिवारी

हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है । यह पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है और इसे भगवान शिव की आराधना का सर्वोच्च दिन माना जाता है । महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह आत्मानुसंधान, भक्ति, ध्यान और आत्मचेतना को जाग्रत … Read more

हाइलाकांदी में पीएम किसान सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण, किसानों को मिली 19वीं किस्त

हाइलाकांदी, 24 फरवरी 2025: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना की 19वीं किस्त जारी करने के अवसर पर आईसीएआर-कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) हाइलाकांदी और कृषि विभाग, हाइलाकांदी के संयुक्त तत्वावधान में ईटीसी एसआईपीआरडी, बोआलीपार में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के भागलपुर से आयोजित … Read more

आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण त्योहार है महाशिवरात्रि — रमेश सर्राफ धमोरा

हिंदू धर्म में सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि है। इस दिन सभी शिव मंदिरों में भीड़-भाड़ का माहौल रहता है। महाशिवरात्रि के दिन सभी भक्त महादेव की कृपा पाने के लिए विधिवत पूजा-पाठ करते हैं। पंचांग के अनुसार शिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव … Read more

भारत, न्यूजीलैंड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में, पाकिस्तान और बांग्लादेश बाहर

नई दिल्ली, 25 फ़रवरी (हि.स.)। रावलपिंडी में न्यूजीलैंड की बांग्लादेश पर पांच विकेट से जीत के साथ ही भारत ने सोमवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है, भारत के साथ ही न्यूजीलैंड भी अंतिम चार में पहुंच गया है, जबकि मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश बाहर हो गए … Read more

महाशिवरात्रि पर श्री सोमनाथ का प्रसाद स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें

श्रीकाशी विश्वनाथ एवं श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का प्रसाद भी प्राप्त कर सकते हैंराजकोट/अहमदाबाद, 25 फरवरी (हि.स.)। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। हर भक्त भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग रूप के दर्शन करने और आशीर्वाद के रूप में प्रसाद प्राप्त करने की इच्छा रखता है। इस इच्छा को पूरा करने के लिए … Read more