प्रेरणा भारती न्यूज नेटवर्क में देखते रहिए आज के स्थानीय समाचार पत्रों की सुर्खियां

प्रेरणा भारती न्यूज नेटवर्क में देखते रहिए आज के स्थानीय समाचार पत्रों की सुर्खियां   https://www.facebook.com/share/v/19i1nsxTiH/ आज के स्थानीय समाचार पत्रों की सुर्खियां

“शायद हम एक बार फिर इंसान बन सकें…” – राजू दास

आज भी यह दुनिया युद्ध को रोक नहीं सकी। सभ्यता का इतिहास जितना ज्ञान, तकनीक और विकास का है, उतना ही रक्त, विनाश और मृत्यु का भी इतिहास है। आज जब इस्राइल और फिलिस्तीन की ज़मीन पर बच्चों का खून धूल में मिल रहा है, तब सवाल उठता है—इस युद्ध को कौन चला रहा है? … Read more

8 अप्रैल/इतिहास स्मृति भगतसिंह एवं बटुकेश्वर दत्त ने असेम्बली मे बम्ब फेंका

बात 8 अप्रैल 1929 की है। दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में वायसराय ‘पब्लिक सेफ्टी बिल’ पेश कर रहे थे। इसके बाद ये बिल कानून बनना था। दर्शक दीर्घा खचाखच भरी थी। जैसे ही बिल पेश किया गया, सदन में एक जोरदार धमाका हुआ। दो लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगते हुए सदन के बीच … Read more

8 अप्रैल/बलिदान-दिवस मंगल पाण्डे का बलिदान

अंग्रेजी शासन के विरुद्ध चले लम्बे संग्राम का बिगुल बजाने वाले पहले क्रान्तिवीर मंगल पांडे का जन्म 30 जनवरी, 1831 को ग्राम नगवा (बलिया, उत्तर प्रदेश) में हुआ था। कुछ लोग इनका जन्म ग्राम सहरपुर (जिला साकेत, उ0प्र0) तथा जन्मतिथि 19 जुलाई, 1927 भी मानते हैं। युवावस्था में ही वे सेना में भर्ती हो गये … Read more

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नेहरू कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

रेड रिबन क्लब और रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर शिलचर की संयुक्त पहल पैलापूल, 7 अप्रैल: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नेहरू कॉलेज, पैलापूल में रेड रिबन क्लब (IQAC के अंतर्गत) द्वारा रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर शिलचर के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कॉलेज के कमरा नंबर 11 में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य … Read more

कछार कॉलेज में बजरंग दल यूनिट द्वारा राम नवमी का भव्य आयोजन

शिलचर, 7 अप्रैल: कछार कॉलेज, शिलचर में बजरंग दल यूनिट के तत्वावधान में राम नवमी के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के विभाग संपादक मिठुन नाथ थे। … Read more

जिला कांग्रेस अध्यक्ष की चेतावनी : पंचायत चुनाव में गुप्त सौदेबाज़ी करने पर रद्द होगा नामांकन, पार्टी से भी होगा निष्कासन

शिलचर – आगामी 2 मई को राज्य में पहले चरण का पंचायत चुनाव आयोजित किया जाएगा, जिसकी घोषणा राज्य चुनाव आयोग ने हाल ही में की है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसी के मद्देनज़र राजनीतिक दलों ने जोर-शोर से अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में … Read more

सिलचर शहर के पड़ोसी इलाके माछिमपुर बालीघाट के स्थानीय लोग भू-माफियाओं के हमले से भयभीत हैं।

पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने प्रशासन द्वारा सहयोग न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। भू-माफियाओं की हिंसा से परेशान मचिमपुर बालीघाट का एक असहाय परिवार सोमवार को मीडिया के सामने पहुंचा। नजरुल हक ने आरोप लगाया कि अरुणाचल पुलिस ने 2022 में भू-माफियाओं से पैसे लिए थे और असहाय परिवार के साथ बुरा … Read more

केवी ओएनजीसी श्रीकोना में माननीय सहायक आयुक्त श्री ए.के. सीत का स्वागत

केन्द्रीय विद्यालय ओएनजीसी  श्रीकोना में दिनांक 3 अप्रैल 2025, गुरुवार को केवीएस (क्षेत्रीय कार्यालय) शिलचर क्षेत्र के सहायक आयुक्त  ए.के. सीत का प्रथम आगमन हुआ। यह अवसर विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में सहायक आयुक्त ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया, जिसमें कक्षाएँ, … Read more

ग्रीन ओलंपियाड 2024-25 में केवी ओएनजीसी श्रीकोना के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

ऊर्जा और संसाधन संस्थान (TERI) द्वारा आयोजित ग्रीन ओलंपियाड 2024-25 का उद्देश्य देशभर के विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों के प्रति जागरूकता और समझ को बढ़ाना है। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है और विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण शिक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल मानी जाती है। केंद्रीय … Read more