चंद्रनाथपुर एमई स्कूल के प्रधान शिक्षक मौसुम दत्ता का तबादला आदेश तत्काल रद्द हो – बराक नागरिक संसद की मांग

शिलचर, 20 मई: बराक नागरिक संसद ने चंद्रनाथपुर एमई स्कूल (काछार) के प्रधान शिक्षक मौसुम दत्ता के अचानक हुए तबादले के आदेश को तत्काल रद्द करने की पुरजोर मांग की है। मंगलवार को शिलचर प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में संगठन ने इस तबादले के आदेश का कड़ा विरोध किया और इसे शिक्षा … Read more

शिलचर: जल निकासी व्यवस्था की विफलता से बरसात में जलजमाव, जनता परेशान

शिलचर, 20 मई: जल निकासी व्यवस्था की निरंतर विफलता के कारण इस वर्ष की बारिश में भी शिलचर शहर को जलजमाव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों पुरानी इस समस्या को लेकर चुनावों के समय अनेक राजनेताओं ने वादे किए और इसे जनसमर्थन पाने का हथियार बनाया, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे … Read more

रामकृष्णनगर से लाला होते हुए गागलाछड़ा सड़क की हालत दयनीय, असम विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं हो रहे हैं परेशान

छात्रों ने विधायक और असम विश्वविद्यालय प्रशासन से लगाई गुहार प्रेरणा संवाददाता, रामकृष्णनगर | 19 मई रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छात्र-छात्राओं को असम विश्वविद्यालय तक आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण है रामकृष्णनगर से लाला होते हुए गागलाछड़ा तक की सड़क की बेहद खराब स्थिति। … Read more

केंद्रीय राज्य मंत्री हाइलाकांदी में महत्वाकांक्षी जिला परियोजना के कार्यान्वयन से संतुष्ट 

हाइलाकांदी २० मई: केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने मंगलवार को महत्वाकांक्षी  हाइलाकांदी जिले में कई परियोजनाओं के कार्यान्वयन का निरीक्षण किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने परियोजनाओं के उचित कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त किया। मंगलवार को उन्होंने दक्षिण हाइलाकांदी के अलईचारा में कृषि विभाग के तहत 10 हेक्टेयर भूमि पर उगाई गई … Read more

वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की विस्तारीकरण पर रोक लगाने को लेकर रेल मंत्री का फूका पुतला

वैशाली एक्सप्रेस का परिचालन सहरसा से नहीं होने पर संगठन करेगी चरणबद्ध आंदोलन:-शंकर  सहरसा:-सहरसा जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली एकमात्र वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की विस्तारीकरण पर अविलंब रोक लगाने और वैशाली एक्सप्रेस ट्रैन का परिचालन सहरसा से ही यथावत रखने की मांग को लेकर युवा सहस्त्र वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय … Read more

समूचे देश के साथ क्लब ‘अमरा’ द्वारा स्थायी शहीद वेदी के उद्घाटन के साथ 19 मई भाषा शहीद दिवस मनाया गया

शिलचर, 19 मई: क्लब ‘अमरा’ द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में आज 19 मई को भाषा शहीद दिवस अत्यंत श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया। सुबह 7:30 बजे शिलचर सৎসंग आश्रम रोड स्थित क्लब परिसर में एक विचारगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष श्री संदीप भट्टाचार्य ने की। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के चीफ … Read more

बराक घाटी में भाषाई बलिदान का स्मरण: 64 वर्षों पर, श्रद्धांजलि और जागरूकता का संगम

रानु दत्त शिलचर, 19 मई: 1961 की 19 मई—यह तारीख बराक घाटी के इतिहास में केवल एक दिन नहीं, बल्कि मातृभाषा के सम्मान और अस्तित्व की रक्षा में दिए गए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। इसी दिन, बंगला भाषा को सरकारी मान्यता दिलाने और भाषिक आक्रोश के विरोध में हुए जनआंदोलन के दौरान 11 निर्भीक नागरिक पुलिस … Read more

सिपार्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “एनजीओ के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट” प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न — शिलचर की नेताजी छात्र युवा संस्था ने लिया सक्रिय भाग

अगरतला, 17 मई: त्रिपुरा सरकार के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (सिपार्ड) के तत्वावधान में 15 से 17 मई तक “एनजीओ के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अगरतला स्थित सिपार्ड परिसर में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन सिपार्ड के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं कोर्स डायरेक्टर … Read more

भाषा शहीद दिवस मनाया गया — स्कूल में श्रद्धांजलि और स्मृति-चिंतन का आयोजन

श्रीभूमि (भांगा बाज़ार), — एडिफाई स्कूल ऑफ स्टडीज में आज ‘महान भाषा शहीद दिवस’ अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और गंभीर वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण और स्थानीय समाज के विविध वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल प्रांगण … Read more

शिलचर में बंगाली फॉरवर्ड क्लब ने मनाया 64वां वार्षिकोत्सव और भाषा शहीद दिवस

शिलचर, 19 मई 2025: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिलचर के अंबिकापट्टी स्थित प्रतिष्ठित बंगाली फॉरवर्ड क्लब के तत्वावधान में 64वां “19 मई भाषा शहीद दिवस” श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। यह दिवस उन 11 बंगालियों की स्मृति में मनाया जाता है जिन्होंने 1961 में असम में बंगाली भाषा की रक्षा … Read more