जिला प्रशासन ने हाइलाकांदी जिले के विभिन्न राहत शिविरों का निरीक्षण किया

हाइलाकांदी ४ जून: हाइलाकांदी जिले के काटलीछोरा राजस्व गांव क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। प्रशासन द्वारा खोले गए राहत शिविर और स्कूल अब प्रभावित लोगों से भर गए हैं। इसलिए जिला आयुक्त निसर्ग हिबार ने अतिरिक्त जिला आयुक्तों को उन सभी के बारे में पूछताछ करने का निर्देश दिया है। … Read more

हाइलाकांदी में ‘अग्नि कन्या’ सामाजिक संस्था का मानवीय पहल — बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री

हाइलाकांदी, 4 जून: भयंकर बाढ़ की चपेट में आए हाइलाकांदी जिले के शहर, गांव और कस्बों में जहां सरकारी राहत शिविर चल रहे हैं, वहीं कई ऐसे पीड़ित भी हैं जो इन शिविरों तक नहीं पहुंच सके। ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जिले की एकमात्र महिला सामाजिक संगठन ‘अग्नि कन्या सामाजिक संस्था’ ने आगे बढ़कर … Read more

5 जून/पुण्य तिथि परमपूज्य श्री गुरु जी

परमपूज्य श्री गुरु जी का जन्म फाल्गुन मास की एकादशी संवत् 1963 तदनुसार 19 फ़रवरी 1906 को महाराष्ट्र के रामटेक में हुआ था। वे अपने माता-पिता की चौथी संतान थे। उनके पिता का नाम श्री सदाशिव राव उपाख्य ‘भाऊ जी’ तथा माता का श्रीमती लक्ष्मीबाई उपाख्य ‘ताई’ था। उनका बचपन में नाम माधव रखा गया … Read more

गागलाछड़ा बागान में बाढ़ पीड़ितों के बीच भाजपा का राहत व संपर्क अभियान

हाइलाकांदी, 4 जून: असम के हाइलाकांदी जिले के गागलाछड़ा क्षेत्र में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की आयनाखाल-राज्येश्वरपुर मंडल समिति के अध्यक्ष किरण तेली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने गागलाछड़ा जोत्स्नाबाद ग्राम पंचायत के विभिन्न टीलों में जाकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राहत सामग्री वितरित की। भारी … Read more

बराक घाटी की चाय उद्योग पर दोहरी मार — पहले सूखा, अब बाढ़ ने पूरी तरह से तोड़ा कमर; सरकार से तत्काल राहत की अपील

विशेष प्रतिनिधि शिलचर, 4 जून: बराक घाटी का चाय उद्योग इस वर्ष पहले से ही भयंकर सूखे की मार झेल रहा था, जिससे उत्पादन और रोजगार पर बुरा असर पड़ा था। अब हालिया बाढ़ ने इस संकट को और भी गंभीर बना दिया है। कई चाय बागान जलमग्न हो चुके हैं, सम्पर्क मार्ग कट चुके … Read more

बाढ़ पीड़ितों को राहत वितरण में धांधली, सोनाई सर्कल ऑफिस का घेराव

सोनाई, 4 जून: इस बार की भयंकर बाढ़ में सोनाई समष्टि क्षेत्र के सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं और विभिन्न राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। लेकिन दुखद बात यह है कि बीते तीन-चार दिनों से इन बाढ़ पीड़ितों को सरकारी राहत सामग्री तक नसीब नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है … Read more

उधारबंद, 4 जून: बाढ़ग्रस्त गांव जलमग्न, जनप्रतिनिधियों की बेरुखी पर जनता में रोष

काछार जिले के उधारबंद समष्टि अंतर्गत गौसाईपुर तृतीय खंड (4 माइल नदी किनारा क्षेत्र) पूरी तरह जलमग्न है। स्थानीय निवासियों ने मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि वे बीते कई दिनों से आधे भूखे-प्यासे, भारी जोखिम के बीच जीवन यापन कर रहे हैं। क्षेत्र में अब तक जलस्तर में कोई कमी नहीं आई है। … Read more

बराक में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा पर किया तीखा हमला

रानू दत्त, शिलचर, 4 जून: असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा और सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पदभार ग्रहण के बाद अपने पहले दो दिवसीय बराक घाटी दौरे पर बुधवार को शिलचर पहुंचे गोगोई का … Read more

प्रचंड बारिश से क्षतिग्रस्त सिंघला नदी का निरीक्षण करने पहुँचे विधायक विजय — सरकार करेगी हर संभव मदद: विधायक का आश्वासन

 रामकृष्णनगर | 3 जून “प्रकृति के आगे किसी की नहीं चलती। जब जो होना होता है, वह होकर ही रहता है।” — ये बातें कही रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय ने, जब वे सिंघला नदी के भयानक कटाव और बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण करने पहुँचे। हाल की प्रचंड बारिश ने असम राज्य के कई … Read more

राधा बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, रमेश चरखा भारी मतों से अध्यक्ष निर्वाचित

गौहाटी। राधा बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के वर्ष 2025-27 के लिए चुनाव “काका दी हट्टी” होटल, कुमारपाड़ा पांचाली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष श्री राजेश जैन के स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद महासचिव श्री रमेश चरखा ने विगत कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित व्यापारियों का … Read more