नेताजी सुभाषचंद्र बोस की नई प्रतिमा 24 अगस्त को होगी स्थापित, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा करेंगे उद्घाटन

शिलचर, 15 जुलाई:स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की नई प्रतिमा के पुनःस्थापन को लेकर शिलचर के रंगीर्खाड़ी इलाके में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आगामी 24 अगस्त को यह ऐतिहासिक आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा के कर-कमलों द्वारा उद्घाटित किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार शाम को शिलचर के सर्किट हाउस रोड स्थित एक विवाह भवन में … Read more

प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित विश्वंभरपुर के 70 परिवार, जीविका सखी पर लापरवाही का आरोप

काठीघोड़ा क्षेत्र के अंतर्गत कुसियारकुल ग्राम पंचायत के विश्वंभरपुर छठे खंड के लगभग 70 गरीब परिवार हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की सूची से वंचित रह गए हैं। ग्रामवासियों का आरोप है कि इस गंभीर स्थिति के लिए जीविका सखी नमिता लोहार की लापरवाही और जिम्मेदारी से भागने की प्रवृत्ति जिम्मेदार है। स्थानीय … Read more

शिलचर में विशाल पदयात्रा: अवैध अतिक्रमण हटाने पर असम सरकार को धन्यवाद

15 जुलाई, शिलचर: राज्य में सरकारी भूमि, आरक्षित वनक्षेत्र, जलाशय, पीजीआर, वीजीआर तथा धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए असम सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मंगलवार को शिलचर में एक भव्य पदयात्रा आयोजित की गई। यह पदयात्रा भाजपा काछार जिला समिति और ‘ असमप्रेमी समाज’ के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई। मुख्यमंत्री … Read more

बराक हिन्दी साहित्य समिति द्वारा ‘दीनेश प्रसाद ग्वाला स्मृति पुरस्कार’ हेतु आवेदन आमंत्रित

शिलचर, 15 जुलाई: बराक हिन्दी साहित्य समिति, उन्नयन भवन रोड, शिलचर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीनेश प्रसाद ग्वाला स्मृति पुरस्कार एवं अमरनाथ खंडेलवाल स्मृति पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार बराक घाटी के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। आवेदन की अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2025 पुरस्कार की श्रेणियाँ … Read more

ड्रग्स विरोधी अभियान में श्रीभूमि पुलिस को बड़ी सफलता, तीन गिरफ्तार, लाखों का मादक पदार्थ जब्त

रामकृष्णनगर, 15 जुलाई: श्रीभूमि ज़िले की पुलिस ने एक और सफल ड्रग्स विरोधी कार्रवाई कर प्रदेश को झकझोर देने वाली एक बड़ी तस्करी को नाकाम किया। गुप्त सूचना के आधार पर रामकृष्णनगर थाना क्षेत्र के नेताजी नगर हाई स्कूल के पास स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़क पर नाका चेकिंग लगाई गई थी। चेकिंग के दौरान … Read more

सिर्फ “थोड़ा बाद में” कहकर बीत गए छह महीने, सेटेलमेंट ऑफिसर पर गंभीर लापरवाही का आरोप

शिलचर, 15 जुलाई:शिलचर के उत्तर कृष्णपुर निवासी अफजल हुसैन बड़भूइया ने शिलचर सेटेलमेंट ऑफिस के असिस्टेंट सेटेलमेंट ऑफिसर अरुण ज्योति दास पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मंगलवार को उन्होंने पत्रकारों को बुलाकर कहा कि अधिकारी बीते छह महीनों से “थोड़ा बाद में”, “थोड़ा बाद में” कहकर टालमटोल कर रहे हैं, और आज तक उन्हें … Read more

उधारबंद ग्राम पंचायत समिति गठन: काकली कर बनीं सभापति, मौटुसी चौधरी उपसभापति निर्वाचित

उधारबंद ग्राम पंचायत समिति के गठन की प्रक्रिया मंगलवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। इस मौके पर पंचायत कार्यालय में भारी संख्या में पार्टी समर्थकों की उपस्थिति देखी गई। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य रोहित सिंह, भाजपा राज्य समिति सदस्य मृणाल भट्टाचार्य सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित थे। ग्यारह बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू होने … Read more

लखीमपुर जिला अस्पताल का निर्माण कार्य सही तरीके और सही समय से पूरा होगा- सुशील शर्मा 

लखीपुर सह-जिला अंतर्गत ,लखीपुर जिला अस्पताल के निर्माण में कोई अनियमितता नहीं है। निर्माण कार्य परियोजना के सभी नियमों और विनियमों के अनुसार किया जा रहा है। लखीपुर अस्पताल के निर्माण प्रभारी सुशील शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि जिला अस्पताल के भवनों का निर्माण में अनियमितताओं के बारे में हाल ही में कुछ सामाजिक … Read more

इंडिगो की मनमानी के खिलाफ वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मानंद देव का कड़ा रुख, PIL दाखिल करने की चेतावनी

शिलचर, 15 जुलाई 2025 — शिलचर-गुवाहाटी हवाई मार्ग पर लगातार बढ़ती किराया दर और सस्ती विमान सेवा की अनुपलब्धता को लेकर शिलचर के वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मानंद देव ने केंद्र सरकार, नागर विमानन मंत्रालय, एयर इंडिया और निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो को चार पन्नों का कड़ा कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस में उन्होंने स्पष्ट रूप … Read more

कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेश से आए साहित्यकारों ने साहित्य और संस्कृति का आदान प्रदान किया

संबलपुर, उड़ीसा:: उड़ीसा के गंगाधर मेहर विश्विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय बहुभाषी राष्ट्रीय साहित्य उत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इसमें विभिन्न प्रदेशों से आए साहित्यकारों ने भाग लिया और साहित्य एवं संस्कृति का आदान प्रदान किया। इसमें जहां असम,उड़ीसा, दिल्ली,त्रिपुरा,पश्चिम बंगाल आदि से आए साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं और पुस्तकों का आदान प्रदान किया,साथ ही … Read more