डेवलपर्स क्लब द्वारा श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर भंडारे का आयोजन, भक्तों में प्रसाद वितरण

शिलचर, मेहरपुर, 29 जुलाई:डेवलपर्स क्लब के तत्वावधान में श्रावण मास के पावन अवसर पर दूसरे सोमवार को मेहरपुर शिवबाड़ी परिसर में श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्ति और सेवा की भावना से संपन्न हुआ। इस अवसर पर काछार जिला युवा मोर्चा … Read more

गैमन पुल घूसकांड: आरोपी पुलिस कर्मी ने वीडियो को बताया ‘षड्यंत्र’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी सफाई

शिलचर, 29 जुलाई: गैमन पुल इलाके में वायरल हुए कथित घूसकांड को लेकर आरोपी पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सफाई दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित साजिश है और वायरल वीडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में सोशल … Read more

17 नंबर वार्ड में बीजेपी टिकट की दौड़ में नया चेहरा – अधिवक्ता इक़बाल अहमद बड़भुइयां ने दिखाई दावेदारी

शिलचर, 29 जुलाई:आगामी शिलचर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट की दौड़ तेज हो गई है। इसी क्रम में 17 नंबर वार्ड से एक नया नाम उभरकर सामने आया है—प्रख्यात समाजसेवी और अधिवक्ता इक़बाल अहमद बड़भुइयां, जिन्हें स्थानीय लोग स्नेहपूर्वक ‘कुटी भाई’ के नाम से जानते हैं। सोमवार की रात शिलचर के रामनगर इलाके में … Read more

मानव तस्करी, डायन हत्या और बाल विवाह के विरुद्ध उधारबंद में जागरूकता रैली एवं सभा आयोजित

उधारबंद :काछार जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग तथा उधारबंद एकीकृत बाल विकास परियोजना (ICDS) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को उधारबंद परियोजना कार्यालय से एक जागरूकता रैली तथा सभा का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत उधारबंद ICDS कार्यालय से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए लोगों को मानव तस्करी, डायन हत्या, … Read more

90 वर्षों पुराने जीसी कॉलेज का गौरवमय रूपांतरण — ‘गुरुचरण विश्वविद्यालय’ के पहले कुलपति बने प्रो. डॉ. निरंजन राय

शिलचर, 29 जुलाई:उत्तर-पूर्व भारत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक, 90 वर्ष पुराना गुरुचरण कॉलेज (जीसी कॉलेज) अब राज्य सरकार द्वारा स्थापित गुरुचरण विश्वविद्यालय के रूप में एक नए अध्याय में प्रवेश कर चुका है। इस नवगठित विश्वविद्यालय के पहले कुलपति के रूप में असम विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. निरंजन राय ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। कुलपति … Read more

प्रसिद्ध पत्रकार मलिन शर्मा की छठी पुण्यतिथि पर शिलचर प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित — अब तक नहीं मिला न्याय, उठे सवाल

शिलचर, 29 जुलाई: लोकप्रिय पत्रकार मलिन शर्मा की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को शिलचर प्रेस क्लब में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मोलिन शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर ‘द मिजोरम पोस्ट’ के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार विभूतिभूषण … Read more

नागपंचमी पर बंगलौर के कलाकारों की अनुपम भक्ति-नृत्य प्रस्तुति

अयोध्या, 29 जुलाई: नागपंचमी के पावन अवसर पर आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर की यज्ञशाला में भक्ति और संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। कर्नाटक के बंगलौर स्थित श्री सृष्टि कला स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स के 48 कलाकारों की टीम ने संस्था की संस्थापक विदुषी कंचन सत्यावंध के नेतृत्व में एक अत्यंत मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में … Read more

पालतू डॉगी फ्लोर मील परिसर में मिला, मालिक से संपर्क की अपील

शिलचर, मेहरपुर: यूनियन फ्लोर मील, मेहरपुर (शिलचर-15) परिसर में पिछले कुछ दिनों से एक पालतू कुत्ता देखा जा रहा है। कुत्ते की देखभाल की जा रही है, लेकिन वह अपने मालिक की तलाश में है।यदि किसी का पालतू डॉगी लापता हुआ है, तो कृपया शीघ्र संपर्क करें और पहचान के बाद उसे ले जाएं। संपर्क करें: … Read more

जोशिता दास आत्महत्या मामला: हाइलाकांदी एनएसयूआई ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच की मांग

हाइलाकांदी, 29 जुलाई: बोंगाईगांव में लोक निर्माण विभाग की महिला जूनियर इंजीनियर जोशिता दास की आत्महत्या के बाद पूरे राज्य में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस घटना को लेकर हाइलाकांदी जिला एनएसयूआई ने सोमवार को कैंडल मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और मामले की सीबीआई जांच की मांग की। एनएसयूआई का … Read more

हाइलाकांदी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 की जर्जर हालत 

हाइलाकांदी, २९ जुलाई:मिज़ोरम में हाइलाकांदी से भैरवी तक फैला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ६ अब जानलेवा जाल बन गया है। सड़क की दयनीय हालत ऐसी है कि समझना मुश्किल है—गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढा! सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे, कहीं सड़क ढीली है, कहीं पिच फिर से ऊपर उठ गई है जिससे बड़े … Read more