सीमा पर सुरक्षा का निरीक्षण, महादेवपुर में स्थानीय लोगों से रूबरू हुए कछार के एसएसपी

शमीन्द्र पाल, काठीघोड़ा 22 अगस्त: सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ स्थानीय लोगों से सीधे संपर्क स्थापित करने पर काछार पुलिस ने जोर दिया है। इसी क्रम में कछार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पार्थप्रतिम दास ने पश्चिम काठीघोड़ा के भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमावर्ती … Read more

नाबार्ड ने कृषि विद्यार्थियों को बैंकिंग, कृषि ऋण और ग्रामीण वित्त के क्षेत्र में करियर की दी जानकारी

नमसाई: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने गुरुवार को अरुणाचल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज (एयूएस), नमसाई में बी.एससी. कृषि के विद्यार्थियों के लिए बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और कृषि ऋण पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। यह कार्यक्रम ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (आरएडब्ल्यूई) एवं कृषि-औद्योगिक संलग्नता कार्यक्रम के बैंक अटैचमेंट मॉड्यूल के तहत आयोजित किया … Read more

मानव तस्करी के नए तरीकों से निपटने के लिए गुजरात पुलिस अधिकारियों को आरआरयू का प्रशिक्षण

गांधीनगर: राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) ने गुजरात के विभिन्न जिलों की मानव तस्करी रोधी इकाइयों (एएचटीयू) के ४१ पुलिस निरीक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। २० से २२ अगस्त तक आयोजित इस कार्यशाला में मानव तस्करी के उभरते तरीकों, तकनीक आधारित जांच और कानून-व्यवस्था तंत्र की क्षमता मजबूत करने पर विशेष … Read more

डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर एएआई के तकनीकी व गैर-कार्यकारी कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण

डिब्रूगढ़: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से पूर्वोत्तर क्षेत्र के विभिन्न हवाई अड्डों के तकनीकी अधिकारियों एवं गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर १९ से २१ अगस्त तक तीन दिवसीय क्षेत्रीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के पेशेवर ज्ञान, तकनीकी दक्षता और प्रशासनिक क्षमताओं को बढ़ाना था। प्रशिक्षण … Read more

झारखंड हाईकोर्ट ने जेपीएससी की 11वीं और 13वीं परीक्षाओं को रद्द करने के सरकारी आदेश पर लगाई रोक

अनिल मिश्र/रांची  झारखंड प्रदेश की राजधानी रांची स्थित झारखंड उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसके तहत झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित दो प्रमुख परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। न्यायालय के इस निर्देश से उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो सरकार … Read more

कछार कॉलेज में दस दिवसीय संस्कृत भाषा कार्यशाला का समापन

शिलचर: कछार कॉलेज के संस्कृत विभाग एवं नई दिल्ली स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कॉलेज के संस्कृत अध्ययन केंद्र (Centre for Sanskrit Learning) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय संस्कृत भाषा कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। कार्यशाला का आयोजन 10 से 20 अगस्त 2026 तक किया गया, जिसमें 58 विद्यार्थियों ने भाग लिया। … Read more

 जिरीबाम में असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, ₹27.28 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त; छह तस्कर गिरफ्तार

जिरीबाम, 21 अगस्त: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स ने बोरो बेकरा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर जिरीबाम के तुपीधार इलाके में करीब ₹27.28 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए। यह कार्रवाई 20 अगस्त की रात/तड़के की गई। जानकारी के अनुसार, अंधेरे का फायदा उठाकर मादक पदार्थ तस्कर एक नाव … Read more

शिलांग में नेताजी-विवेकानंद की प्रतिमाओं पर हमले की निंदा

शिलांग: शिलांग में खासी स्टूडेंट्स यूनियन के आंदोलन के दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा तोड़े जाने और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना की ‘बंगला साहित्य सभा, असम’ ने कड़ी निंदा की है। संगठन ने बंगाली, असमिया समेत सभी गैर-खासी लोगों पर कथित हमलों को भी गंभीर चिंता का विषय बताया। … Read more

रामकृष्ण विद्यापीठ के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य कमल पानी भट्टाचार्य का निधन, शिक्षक समाज में शोक

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 20 अगस्त: रामकृष्ण विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य एवं आदर्श शिक्षक कमल पानी भट्टाचार्य का निधन हो गया। उन्होंने रविवार को गुवाहाटी स्थित हयात नर्सिंग होम में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। निधन के समय उनकी आयु 83 वर्ष थी। कमल … Read more

धोलाई के फ्रेंचनगर में लापता युवक का शव बरामद, मचा हड़कंप

धोलाई विधानसभा क्षेत्र के फ्रेंचनगर गांव से लापता युवक स्वप्न शर्मा उर्फ मिलन का शव शुक्रवार सुबह पगलाछोड़ा जंगल से बरामद किया गया। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, स्वप्न बुधवार सुबह करीब 7 बजे घर से निकलने के बाद लापता हो गए थे। उनकी मां बेला रानी शर्मा ने लायलापुर पुलिस … Read more