गांधी भवन के जीर्णोद्धार और हॉल का किराया कम करने की मांग

64 नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन के बाद नगर आयुक्त ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन शिलचर, 25 अगस्त: शिलचर शहर के प्राचीन सांस्कृतिक केंद्र गांधी भवन की बदहाल स्थिति, रखरखाव में कमी तथा अत्यधिक हॉल किराये को लेकर सांस्कृतिक एवं नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने सोमवार को शिलचर म्युनिसिपल बोर्ड के आयुक्त को 64 लोगों के … Read more

आईओसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट पर बंदी का संकट, कर्मचारियों ने वेतन-भत्ते जारी रखने की मांग की

बड़खला में तीन में से दो वेसल टैंक खराब, तीसरे की वैधता 24 सितंबर तक; सांसद कनाद पुरकायस्थ व विधायक किशोर नाथ ने प्रबंधन से की बातचीत शिलचर, 25 अगस्त: कछार जिले के बड़खला स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट पर तकनीकी संकट के कारण अस्थायी रूप से बंद होने का खतरा … Read more

सरस्वती विद्या मंदिर में 27 से 29 अगस्त तक 29वां वार्षिक उत्सव

वंदे मातरम् विद्यालय-आधारित सामूहिक संगीत प्रतियोगिता रहेगी मुख्य आकर्षण गौतम सरकार | रामकृष्णनगर, 25 अगस्त: रामकृष्णनगर के प्रतिष्ठित सरस्वती विद्या मंदिर में 27, 28 और 29 अगस्त को तीन दिवसीय 29वां वार्षिक उत्सव आयोजित किया जाएगा। सोमवार को विद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में वार्षिक उत्सव समिति के सचिव जयंत श्याम चौधरी ने तीनों … Read more

दिशोम गुरु के पैतृक गांव नेमरा से  छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने शुरू की ‘भर्ती व्यवस्था -सुधार यात्रा’,  झारखंड के सभी चौबीस जिलों में पहुंचेगा अभियान

अनिल मिश्र/रांची   झारखंड प्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन अब राज्यव्यापी जनजागरण अभियान का रूप लेने जा रहा है।इस बीच आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आज सोमवार  को रामगढ़ जिला अंतर्गत  गोला प्रखंड स्थित नेमरा गांव … Read more

अलीपुर अस्पताल में रक्तदान शिविर, 38 यूनिट रक्त संग्रह।

चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर। 25 अगस्त।  हरिनगर ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सिलचर एस.एम. देव सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास तथा अलीपुर ब्यूरोज मेमोरियल क्रिश्चियन अस्पताल के प्रबंधन में मंगलवार को अलीपुर अस्पताल परिसर में नि:शुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सों, कर्मचारियों एवं नर्सिंग … Read more

गुरुवार को हैलाकांडी में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ आयोजित

27 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर, मेरा युवा भारत (MY भारत), हैलाकांडी और नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) ने मिलकर लाला रूरल कॉलेज, लाला और एस. के. रॉय कॉलेज, कटलीचरा में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ प्रोग्राम ऑर्गनाइज़ किया है। एक डेवलप्ड इंडिया के लिए युवाओं को एम्पावर करने के मकसद से, इस प्रोग्राम का … Read more

काक सीईएम ने ८३वें बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि, हवाईपुर में मंदिर और उमरांगसो में कार्बी भवन का शिलान्यास

पंकज चौहान, खेरनी, अगस्त २५। कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (काक) के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) डॉ. तुलिराम रोंगहांग और १११ नंबर रोंगखांग विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने मंगलवार को शहीद मेजर दुर्गा मल्लाह की स्मृति में आयोजित ८३वें बलिदान दिवस समारोह में भाग लिया और हवाईपुर स्थित पशुपति शिव मंदिर का उद्घाटन किया। इसके बाद … Read more

लखीपुर के बिन्नाकांदी घाट में भीषण अग्निकांड, आवासीय मकान जलकर राख।

चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर। 25 अगस्त।  कछार जिले के लखीपुर क्षेत्र के बिन्नाकांदी घाट इलाके में मंगलवार सुबह एक आवासीय मकान में भीषण आग लगने से पूरा घर जलकर राख हो गया। आग लगने के दौरान मकान में रखा गैस सिलेंडर भी विस्फोट हो गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन … Read more

असम-अरुणाचल सीमा पर ३०७ किलो गांजा जब्त, तीन संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

माजबाट: उदलगुड़ी जिले में असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा से लगे घने जंगल में माजबाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ३०७ किलोग्राम संदिग्ध गांजा जब्त किया। पुलिस ने मौके से तीन संदिग्ध गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। यह अभियान असम-अरुणाचल सीमा के जिंगाबिल इलाके में चलाया गया। रौता पुलिस सर्किल के निरीक्षक उत्पल कुमार … Read more

अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, १९ बच्चे बरामद

ईटानगर: नामसाई पुलिस ने कथित बाल तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से १९ बच्चों को बरामद किया है। बच्चों को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचाने में कथित भूमिका निभाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुमन्या कोचुंग, मार्ते एटे और … Read more