लोहाईपुआ व पाथरकांदी कांग्रेस ने मूल्य वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन

शुक्रवार को लोहाईपुआ एवं पाथरकांदी ब्लाक कांग्रेस ने मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन निकाला। कांग्रेस के कार्यकर्ता विश्वजीत ग्वाला ने रिक्शा चलाकर पेट्रोल और खाद्य सामग्रियों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रतिवाद किया। प्रदर्शन में पूर्व विधायक मणिलाल ग्वाला सहित पाथरकांदी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बागबहार में मंडल कांग्रेस की सभा आयोजित

धोलाई विधानसभा क्षेत्र के बरजालंगा ब्लॉक के बागबहार जीपी में मंडल कांग्रेस की एक सभा 22 जनवरी को आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष कालीपद दास ने की। सभा में विशेष रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी कामाख्या प्रसाद माला, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विजय देव राय … Read more

१२५ वीं नेताजी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में बिहाड़ा सरस्वती विद्यानिकेतन में मनाया गया

प्रेरणा संवाद, बिहाड़ा: बिहाड़ा सरस्वती विद्यानिकेतन में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की १२५ वीं जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दिन कार्यक्रम विद्यालय के सभागार में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ। आचार्य सुमिला रॉय ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पाञ्जलि प्रदान किया। आचार्य अपर्णा शुक्लवैद्य ने … Read more

पाठकों, शुभचिंतकों के लिए विशेष सूचना

आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में प्रेरणा भारती का विशेषांक प्रकाशित होने जा रहा है। आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि प्रेरणा भारती में बधाई संदेश, शुभकामना संदेश और विज्ञापन देकर प्रेरणा भारती का सहयोग करें और लाभ उठाएं। प्रकाशक संपर्क: 94350 71848, 6000 821 318(W) email: preranabharati@gmail.com, www.preranabharati.com Prerna bharti … Read more

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई

शिलचर शहर तथा आसपास के गांव कस्बों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्मजयंती जुलुस, विचार गोष्ठी तथा अन्य कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाई गई. जन शिक्षण संस्थान के निदेशक सौविक दास चौधरी ने रंगपुर में आशा ज्योति महिला उन्नयन समिति के सहयोग से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर विचार गोष्ठी आयोजित … Read more

शब्दों की धार का लोकार्पन

तिनसुकिया, 23जनवरी ( मनोज कुमार ओझा )धेमाजी पुस्तक मेले में आज सिलापथार के युवा कवि मुकेश सिंह की प्रथम काव्य संग्रह शब्दों की धार का विमोचन हुआ। प्रसिद्ध असमिया लेखिका विनीता गाड़ोदिया तथा निवेदिता हन्दिकै ने किया। उक्त कार्यक्रम में धेमाजी के प्रतिष्ठित व्यवसायी उमेश खंडेलिया, दर्पण की भाषा के आविष्कर्ता ड० उत्तम दास, सिमेन … Read more

करीमगंज में स्वामी विवेकानंद सशक्तीकरण योजना का उद्घाटन समारोह आयोजित

सुब्रत दास,बदरपुर: असम सरकार आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक कदम आगे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का निर्माण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर करना है। यह बात शुक्रवार दोपहर करीमगंज जिला पुस्तकालय सभागार में स्वामी विवेकानंद असम युवा सशक्तीकरण योजना-पुन: स्व ’परियोजना के उद्घाटन समारोह में वन और पर्यावरण,मत्स्य और आबकारी … Read more

श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में राजेंद्र अग्रवाल ने दिए 5,11,111 रुपए

पूरे देश भर में राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान चल रहा है। शिलचर के प्रतिष्ठित व्यवसाई व समाजसेवी राजेंद्र अग्रवाल के निवास पर आज विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल निधि समर्पण के लिए गया था। राजेंद्र अग्रवाल ने प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए इस अभियान के लिए हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की और 5,11,111 … Read more

नेताजी सुभाष चंद्र बसु की 125 वीं जयंती यथायोग्य मर्यादा के साथ हाइलाकान्दी में मनाई गई

प्रे.सं. हाइलाकान्दी, 23 जनवरी: स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बसु के 125 वीं जयंती यथायोग्य मर्यादा के साथ हाइलाकान्दी जिले में मनाई गई । हाइलाकान्दी के नेताजी जयंती शतबर्ष उद्यापन समिति की ओर से एवं स्वाधीनता संग्रामी उत्तर सूरी समिति के सहयोगिता से शहर के नेताजी चौरंगी स्थित नेताजी के मूर्ति में माल्यार्पण किया। इसके … Read more

जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ असम का 25 वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

संकट में मीडिया। इस पर हर तरफ से सुनियोजित हमले हो रहे हैं। सभी ट्रेड यूनियनों को कमजोर किया जा रहा है। देश को इस संकट से बचाने के लिए, मीडिया को लोकतांत्रिक बुनियादी ढाँचे को बनाए रखने में अधिक साहसी होना चाहिए। जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ असम के 25 वें वार्षिक अधिवेशन में हर वक्ता … Read more