बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर बैन लगाने कोर्ट का इंकार, युनूस सरकार ने कट्टरपंथी संगठन बताया था

ढाका. बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर प्रतिबंध लगाने की मांग को ढाका कोर्ट ने खारिज कर दिया है. आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कहा कि इस्कॉन की गतिविधियों के खिलाफ हमने जरूरी कदम उठाए हैं. गौरतलब है कि इस्कॉन मंदिर के प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की राजद्रोह में गिरफ्तारी … Read more

बांग्लादेश सरकार इस्कॉन पर बैन लगाने जा रही, कोर्ट में लगाया यह गंभीर आरोप

ढाका. बांग्लादेश की सरकार इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) पर बैन लगाने जा रही है. सरकार ने कोर्ट में इस्कॉन को धार्मिक कट्टरपंथी संगठन बताया है और इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. दरअसल, बांग्लादेश के कट्टरपंथी इस्लामी संगठन इस्कॉन और अन्य हिंदू मंदिरों को निशाना बना रहे हैं. बीते दिनों हिंदू नेता … Read more

अमेरिका में लगे आरोपों के बाद केन्या सरकार ने अदाणी समूह के साथ रद्द किए करार

नैरोबी, 21 नवंबर (हि.स.)। भारत के उद्योगपति गौतम अदाणी और सात अन्य लोगों पर अमेरिका में लगे आरोपों के बाद केन्या ने अदाणी समूह के साथ हुए उस समझैते को रद्द करने का आदेश दिया है, जिसमें केन्या मुख्य हवाई अड्डे का नियंत्रण भारतीय समूह को सौंपने वाला था। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने … Read more

रूस ने पहली बार यूक्रेन पर दागी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, कीव ने किया दावा

मास्को: रूस-यूक्रेन युद्ध एकबार फिर खतरनाक मोड़ ले रहा है. बात अब परमाणु हमले तक पहुंच गया है. इसी बीच इस युद्ध में इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल की एंट्री हो गई है. रूस की ओर से इस युद्ध में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है, जिसको काफी खतरनाक माना जाता है. हालांकि, … Read more

रूस-यूक्रेन युद्ध : रूस ने परमाणु हमला तो क्या और कितनी होगी तबाही

दुनिया में इस समय लगभग 12,100 परमाणु हथियार हैं, जिनमें 9,500 से अधिक सक्रिय सैन्य भंडार हैं. इसमें से सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस के पास ही हैं. रूस के पास 5,580 परमाणु हथियार हैं. इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के पास 5,044 परमाणु हथियार हैं. चीन के पास 500 परमाणु हथियार हैं. फ़्रांस के … Read more

यूक्रेन ने रूस में मचाई तबाही, 1690 सैनिकों को मार गिराने का दावा

कीव, 20 नवंबर (हि.स.)। यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अपने अब तक के सबसे बड़े आक्रमण में बड़ा सामरिक नुकसान पहुंचाने का आज दावा किया। रूस ने यूक्रेन के हमले की पुष्टि तो की पर नुकसान पर चुप्पी साध ली। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ की रिपोर्ट में दावा किया गया कि यूक्रेन … Read more

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की रियो डी जेनेरियो में दुनिया के प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से भेंट

रियो डी जेनेरियो, 19 नवंबर। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में दुनिया के प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात हुई है। इनमें दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और ब्रिटेन … Read more

पाकिस्तान में हिंदू श्रद्धालु की गोली मारकर हत्या, प्रकाश पर्व के मौके पर जा रहा था श्री ननकाना साहिब

लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में एक हिंदू श्रद्धालु की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हिंदू श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर शामिल होने श्री ननकाना साहिब जा रहा था। रास्ते में लुटेरों ने … Read more

डोनाल्ड ट्रंप ने टॉड ब्लैंच को बनाया डिप्टी अटॉर्नी जनरल

वाशिंगटन, 15 नवंबर (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के न्याय विभाग में वकील टॉड ब्लैंच भी नजर आएंगे। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने टॉड ब्लैंच को उप अटॉर्नी जनरल के रूप में चुना है। मैनहट्टन में पूर्व पर्यवेक्षण संघीय अभियोजक ब्लैंच ने कई अभियोगों में ट्रंप का कानूनी बचाव किया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स के … Read more

ब्राजील में सुप्रीम कोर्ट के बाहर और सांसदों के कार्यालयों के पास बम धमाका, कार से भाग रहा संदिग्ध मारा गया

ब्रासीलिया, 14 नवंबर (हि.स.)। ब्राजील में संघीय सुप्रीम कोर्ट के पास हुए बम धमाके से लोग दहल गए। यह धमाका बुधवार शाम सुप्रीम कोर्ट इमारत के बाहर हुआ। इस दौरान कार से भाग रहा संदिग्ध मारा गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की इमारत को खाली करा लिया गया। इसे कार बम धमाका बताया जा रहा … Read more