चुराइबारी पुलिस ने तस्करी के प्रयास को किया नाकाम, फेंसिडिल से भरी लॉरी जब्त, चालक गिरफ्तार

प्रे.स. करीमगंज, 17 जनवरी: चुराइबारी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार सुबह बाजारीछोरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चुराइबारी वॉच पोस्ट पर नियमित तलाशी के दौरान पुलिस ने फेंसिडिल से भरी एक लॉरी को जब्त किया। तस्करों ने तिल के बोरे के भीतर नशीली कफ सिरप … Read more

हाथीखीरा के रात्रि प्रहरी की हत्या, एक गिरफ्तार

आक्रोशित भीड़ ने हत्यारे के घर में तोड़फोड़ के साथ किया सड़क जाम प्रे.स. लोहाइपुआ, 15 जनवरी: मकर संक्रांति की रात पाथरकांदी के हाथीखीरा में दिल दहलाने वाली हत्या हुई। इस दिन रात करीब 11 बजे सहकर्मियों ने अस्पताल गेट के सामने हाथीखीरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अस्थायी रात्रि प्रहरी तीस वर्षीय  प्रसेनजीत अंकुरा का … Read more

इचाबिल निवासी फूलमती देवी का निधन, परिवार और समाज में शोक

प्रेरणा भारती पाथरकांदी, 8 जनवरी: इचाबिल निवासी स्वर्गीय रामदयाल राम कानू के पुत्र हरिकिशुन कानू की धर्मपत्नी, फूलमती देवी, का निधन बीते शुक्रवार, 03 जनवरी 2025, शाम 6:20 बजे हो गया। उनके निधन से परिवार, परिचित और समाज में शोक की लहर दौड़ गई। फूलमती देवी अपने पीछे पति, एक पुत्र, बहू, पुत्रियां, पोते-पोतियां और … Read more

चुराइबाड़ी में भयानक हादसा, ट्रक की टक्कर से पुलिस कांस्टेबल की मौत

चुराइबाड़ी, 14 दिसंबर: असम-त्रिपुरा की सीमा पर चुराइबाड़ी में एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा शनिवार को हुआ जब तलाशी अभियान के दौरान ट्रक ने कांस्टेबल को टक्कर मार दी। मृतक कांस्टेबल का नाम उज्ज्वल बोरा बताया गया है। दुर्घटना के बाद … Read more

घने कोहरे के कारण श्रीभूमि में सड़क दुर्घटना, पांच घायल

घने कोहरे के कारण श्रीभूमि में सड़क दुर्घटना, पांच घायल ए. सं. श्रीभूमि, 13 दिसंबर: सुबह-सुबह घने कोहरे के कारण श्रीभूमि जिले के बखरशाल बाबा होटल के पास एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पता चला है कि शुक्रवार सुबह सात बजे आइजोल से एक ऑल्टो वाहन में पांच मिज़ो लोग शिलांग जा रहे थे, … Read more

चांदखीरा निवासी संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजीत रविदास का यूं चले जाना- दिलीप कुमार

पिछले 27 सितंबर 2023 को करीमगंज जिले के चांदखीरा चाय बागान के निवासी संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजीत कुमार रविदास का 65 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया। उच्च रक्तचाप से पीड़ित अजीतदा को ब्रेन स्ट्रोक होने पर शिलचर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया किंतु डॉक्टर ने जवाब दे दिया और वापस घर ले … Read more

श्रीभूमि में मंत्री कृष्णेंदू पाल का रैली निकालकर अभिनंदन किया गया

असम केबिनेट में मंत्री बनने के बाद कृष्णेंदू पाल का श्रीभूमि में भाजपा मुख्यालय में गर्मजोशी से स्वागत किया गया उसके बाद शहर में नगर परिक्रमा की गई।  सैंकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने गाङियों के साथ साथ बाइक रैली निकाली। मंत्री पाल ने समूचे बराकघाटी में विकास की गंगा बहाने का भरोसा दिलाया। शिलचर कुंभीरग्राम एयरपोर्ट से … Read more

ऐतिहासिक “चलो बांग्लादेश” आंदोलन: चिन्मय प्रभु की बिना शर्त रिहाई और बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ प्रबल विरोध

प्रेरणा प्रतिवेदन श्रीभूमि, 1 दिसंबर 2024: सनातनी एक्य मंच द्वारा आयोजित ऐतिहासिक “चलो बांग्लादेश” आंदोलन ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। यह आंदोलन आज सुबह 10:30 बजे करीमगंज कॉलेज परिसर से एक विशाल बाइक रैली के साथ शुरू हुआ, जिसमें 2,000 से अधिक बाइक शामिल हुईं और यह सुतारकांडी बॉर्डर पर समाप्त हुआ। … Read more

श्रीभूमि में 19 करोड़ का टैबलेट बरामद, मुख्यमंत्री ने दी शाबाशी

श्रीभूमि (असम), 27 नवंबर (हि.स.)। श्रीभूमि जिला मुख्यालय के उपनगर पटेलनगर में एक पुलिस अभियान के दौरान लगभग 19 करोड़ रुपये कीमत की याबा टैबलेट बरामद की गई। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल की गई दो वेशकीमती कारों … Read more

करीमगंज भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिले का नाम’श्रीभूमि’ होने पर मनाई खुशी

प्रे.स. श्रीभूमि 20 नवंबर: भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती जिले करीमगंज का नाम बदलकर श्रीभूमि करने के फैसले से पूरे करीमगंज जिले में खुशी का माहौल है। मंगलवार शाम को, करीमगंज भाजपा के सभी स्तरों के पदाधिकारी खुशी से झूम उठे। जिले भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गयी। हर जगह समय से पहले दिवाली मनाई … Read more