रामकृष्ण नगर: स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य विश्वजीत नाथ ने लगाए गए आरोपों को बताया निराधार

रामकृष्णनगर | 22 जुलाई-प्रधानाचार्य विश्वजीत नाथ ने कहा— “मैं निर्दोष हूं। मेरे खिलाफ लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। यदि कोई जांच होती है, तो मैं पूरा सहयोग करूंगा। मेरा मकसद स्कूल में पारदर्शिता और अनुशासन लाना है।” रामकृष्ण नगर स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था रामकृष्ण विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य विश्वजीत नाथ पर हाल ही … Read more

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय करीमगंज में विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की बैठक आयोजित

करीमगंज स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में दिनांक 22 जुलाई 2025 को विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वीएमसी नामित अध्यक्ष श्रीमती रसिका इस्लाम, एसीएस, श्रीभूमि ने की। बैठक में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. रामानुज चक्रवर्ती (प्राचार्य, करीमगंज कॉलेज), डॉ. जयीता भट्टाचार्य (प्राचार्य, विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन), श्री … Read more

जवाहर नवोदय विद्यालय  में कक्षा 6 के शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ 

शिलचर, 20 जुलाई: देशभर में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, अनुशासनपूर्ण जीवनशैली एवं सर्वांगीण विकास के लिए जाने जाते हैं। इसी श्रृंखला में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय श्रीभूमि से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है, जो श्रीभुमि जिले के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। पीएम … Read more

रामकृष्णनगर में भीषण डकैती, हथियार के बल पर लूटी गई लाखों की संपत्ति, परिवार के पांच लोग घायल

रामकृष्णनगर, श्रीभूमि –श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चामेला बाजार इलाके के टेंगरगुल गांव में बुधवार देर रात एक भीषण डकैती की वारदात से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, लगभग रात 2 बजे के आसपास हथियारों और धारदार हथियारों से लैस एक डकैत गिरोह ने रामकृष्णनगर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी राहुल पाल के … Read more

रामकृष्णनगर कॉलेज में सात दिवसीय आवासीय संस्कृत प्रवोधन वर्ग का शुभारंभ

रामकृष्णनगर, 16 जुलाई:संस्कृत भारती दक्षिण असम प्रांत के तत्वावधान में रामकृष्णनगर कॉलेज परिसर में मंगलवार को सात दिवसीय आवासीय संस्कृत सम्भाषण (संवाद) प्रवोधन वर्ग का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीभूमि लोकसभा सांसद कृपानाथ मल्लाह ने माँ सरस्वती एवं भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर असम विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्रमुख प्रो. … Read more

ड्रग्स विरोधी अभियान में श्रीभूमि पुलिस को बड़ी सफलता, तीन गिरफ्तार, लाखों का मादक पदार्थ जब्त

रामकृष्णनगर, 15 जुलाई: श्रीभूमि ज़िले की पुलिस ने एक और सफल ड्रग्स विरोधी कार्रवाई कर प्रदेश को झकझोर देने वाली एक बड़ी तस्करी को नाकाम किया। गुप्त सूचना के आधार पर रामकृष्णनगर थाना क्षेत्र के नेताजी नगर हाई स्कूल के पास स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़क पर नाका चेकिंग लगाई गई थी। चेकिंग के दौरान … Read more

कालाइन थाने में फंदे से झूलती मिली पुलिसकर्मी की लाश, थाने में सनसनी

कालाइन, 13 जुलाई: रविवार तड़के कालाइन थाने में एक पुलिसकर्मी का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान अलीमुद्दीन के रूप में हुई है, जो थाने में तैनात थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद अलीमुद्दीन अपने कमरे में सोने चले गए थे। रविवार … Read more

नेताजी नगर मॉडल हाई स्कूल में बन रहे दो मंजिला भवन का विधायक विजय ने किया निरीक्षण

हीरक बनिक, रामकृष्णनगर, 2 जुलाई: रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय हर परियोजना का केवल शिलान्यास ही नहीं करते, बल्कि कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण भी करते हैं — चाहे वह मंदिर हो, सड़क हो या फिर विद्यालय भवन। इसी कड़ी में बुधवार को दोपहर 3 बजे उन्होंने नेताजी नगर मॉडल … Read more

बलेरो की चपेट में चाय श्रमिक युवक की दर्दनाक मौत

सलगई लाइन नंबर 11 में हुआ हादसा, क्षेत्र में शोक की लहर पाथरकांदी 2 जुलाई: सलगई जीपी अंतर्गत लाइन नंबर 11 में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी राधेश्याम लोहार (पुत्र: स्व. नंदलाल लोहार) के रूप में हुई है, जो एक गरीब चाय श्रमिक … Read more

भेटारबंद ग्राम पंचायत के अध्यक्ष पद की शपथ ली बिमल नाथ (अपू) ने, क्षेत्र में विकास का नया अध्याय शुरू

हीरक बनिक, रामकृष्णनगर, 1 जुलाई: दुर्लभछोड़ा ब्लॉक के भेटारबंद ग्राम पंचायत में मंगलवार को एक नई शुरुआत हुई जब बिमल नाथ (अपू) ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। उनके साथ सह-अध्यक्ष शांति बैष्णव और सभी 8 वार्ड सदस्य भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह में 600 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। … Read more