ओवैसी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा- वह बेशर्म देश, अब समझाने का नहीं, सबक सिखाने का समय है

पटना. सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक चुनावी रैली में पाकिस्तान पर तीखी टिप्पणियां कीं. उन्होंने पड़ोसी देश को बेशर्म और असफल करार देते हुए कहा कि उसकी हरकतों को अब नकारा नहीं जा सकता. ओवैसी ने कहा, पाकिस्तान को बार-बार समझाने का समय खत्म हो गया है. अब उसे मुंहतोड़ जवाब देकर सबक सिखाना … Read more

न्यूज पोर्टल बलूचिस्तान टाइम्स और बलूचिस्तान पोस्ट का एक्स अकाउंट भारत में बैन

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने एक और सख्त कदम उठाते हुए दो न्यूज पोर्टल्स बलूचिस्तान टाइम्स और बलूचिस्तान पोस्ट के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया है. यह कार्रवाई कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से … Read more

वैश्विक संस्थाओं के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन सम्पन्न

पन्ना (मध्य प्रदेश)। हिंदी साहित्य के वैश्विक विस्तार के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के पन्ना नगर में एक ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। त्रिपुरा विश्वविद्यालय के साहित्य संकाय द्वारा न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन, अदम्य ग्लोबल फाउंडेशन, आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, सृजन ऑस्ट्रेलिया, सृजन मॉरीशस, सृजन मलेशिया तथा मधुराक्षर जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं के संयुक्त सहयोग से 4 मई 2025 को पन्ना में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश-विदेश से अनेक साहित्यकारों ने भौतिक और वर्चुअल माध्यम से भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रॉउस (भीम राव अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय) महु, इंदौर की पूर्व कुलपति प्रो. आशा शुक्ला ने की, जिन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में हिंदी के वैश्विक प्रसार के लिए ऐसे आयोजनों की महत्ता पर बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिपुरा केंद्रीय विश्वविद्यालय के साहित्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. विनोद कुमार मिश्र  रहे, जिन्होंने हिंदी कविता की समृद्ध परंपरा और समकालीन संभावनाओं पर प्रभावी विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. हरीश अरोड़ा  (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने भी हिंदी साहित्य की समकालीन चुनौतियों और अवसरों पर सारगर्भित वक्तव्य दिए। अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन की मुख्य विशेषता विश्व के विभिन्न देशों से आमंत्रित साहित्यकारों की भागीदारी रही। इस अवसर पर मलेशिया से डॉ. रश्मि चौबे, अमेरिका से श्री अरुण नामदेव, मॉरीशस से श्रीमती कल्पना लालजी और डॉ. शशि दूकन, पन्ना के लक्ष्मीनारायण चिरोलया ‘चिंतक’, रघुवीर तिवारी, और पीयूष मिश्रा, गुरुग्राम हरियाणा से मनोरंजन तिवारी, नेपाल से प्रिया मिश्र, दामोह से डॉ. प्रेमलता ‘नीलम’ विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे। उनकी रचनाओं ने स्थानीयता और वैश्विकता के सुंदर समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संयोजन अत्यंत कुशलतापूर्वक किया गया। सह–संयोजक के रूप में जयदीप सिंह सरस ‘गोंडवी’ (गोण्डा) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं डॉ. सुरेश श्रीवास्तव ‘सौरभ’ (पन्ना) ने अपने प्रभावशाली मंच संचालन से कार्यक्रम में निरंतर ऊर्जा और सजीवता बनाए रखी। आयोजन की सूत्रधार रहीं पूनम चतुर्वेदी शुक्ला, संस्थापक-निदेशक, न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन एवं अदम्य ग्लोबल फाउंडेशन, जिनके सशक्त नेतृत्व और परिश्रम से यह आयोजन अपनी पूर्णता तक पहुँच सका। मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन के दौरान विभिन्न रचनाकारों ने जीवन, प्रेम, प्रकृति, शांति और वैश्विक मानवीय मूल्यों जैसे विषयों पर अपनी भावपूर्ण कविताओं का पाठ किया। उनकी रचनाओं में जहाँ एक ओर अपनी जड़ों से जुड़ाव का भाव था, वहीं दूसरी ओर वैश्विक चेतना की सशक्त अभिव्यक्ति भी दिखाई दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदी कविता के निरंतर फैलते वैश्विक प्रभाव पर चर्चा करते हुए कहा कि आज हिंदी भाषा न केवल भारत में, बल्कि विश्व के विभिन्न देशों में साहित्यिक संवाद का एक सशक्त माध्यम बनती जा रही है। ऐसे आयोजनों से हिंदी कविता को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलता है और रचनाकारों के बीच एक जीवंत संवाद स्थापित होता है। कार्यक्रम के अंत में संयोजक पूनम चतुर्वेदी शुक्ला ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, श्रोताओं और सहायक संस्थाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी हिंदी साहित्य को वैश्विक मंचों पर ले जाने के लिए ऐसे और आयोजनों की निरंतरता की आवश्यकता पर बल दिया। पन्ना जैसे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगर में आयोजित यह प्रथम अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन न केवल एक साहित्यिक उपलब्धि रहा, बल्कि हिंदी साहित्य के वैश्विक भविष्य की ओर बढ़ते कदम का भी सशक्त प्रमाण बना। आयोजन ने साबित किया कि सीमाओं से परे हिंदी कविता का स्वर आज भी उतना ही गूंज रहा है, जितना भारतीय आत्मा में गूंजता रहा है।

उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश-आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 4 मई: दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। बीते दिनों राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। रविवार को भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, हालांकि कुछ समय के लिए धूप … Read more

वाराणसी ने पर्यटन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है. साल 2025 की शुरुआत में ही वाराणसी में आने वाले भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है.

Kashi Vishwanath Dham: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित भगवान काशी विश्वनाथ की नगरी अब देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से वाराणसी ने पर्यटन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है. … Read more

बलूचिस्तान की आजादी की उम्मीद को नई उड़ान, भारतीय मुद्राशास्त्री ने तैयार किए नए सिक्कों के डिज़ाइन

कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव गहराता जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। इसी बीच पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान, जो वर्षों से अपनी आजादी की मांग करता रहा है, एक बार फिर वैश्विक चर्चाओं में है। … Read more

चेन्नई से आए श्रद्धालुओं ने श्रीराम जन्मभूमि पर किया वेदों और रामायण का पारायण

अयोध्या, 4 मई। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर में आज एक विशेष आध्यात्मिक आयोजन देखने को मिला, जब चेन्नई से आए 160 श्रद्धालुओं के दल ने चारों वेदों एवं वाल्मीकि रामायण के अंशों का पारायण किया। यह भव्य आयोजन चेन्नई की श्री प्रेमिक वर्धन भजन मंडली द्वारा सम्पन्न किया गया, जिसका नेतृत्व कमलाकर पांडेय, सत्यनाथन और अभिनव कर रहे थे। भजन … Read more

जम्मू कश्मीर के रामबन में हादसा, खाई में गिरा सेना का ट्रक, 3 जवान शहीद

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बैटरी चश्मा के पास एक सेना का ट्रक 200-300 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए. पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया गया. यह ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था और मृतकों को रामबन जिला अस्पताल लाया जा रहा है. … Read more

मंदिर में मुस्लिम युवक ने की गंदी हरकत, देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति पर किया पेशाब, गिरफ्तार

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे जिले के पाउद गांव में शुक्रवार (2 मई) को एक मुस्लिम युवक चांद नौशाद शेख द्वारा देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति पर पेशाब करने के बाद तनाव का माहौल बन गया. यह आपत्तिजनक कृत्य एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोग भड़क उठे. चांद नौशाद शेख (19) और उनके … Read more

केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करे : ओवैसी

पटना, 04 मई (हि.स.) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की मांग की है। दो दिवसीय चुनावी दौरे पर रविवार को बिहार के दरभंगा पहुंचे ओवैसी ने कहा कि पहलगाम हमले को लेकर सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने एक स्वर में … Read more