‎संस्कृत में कैरियर की अनंत संभावनाओं के द्वार खोल रहा है लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली

‎संस्कृत में कैरियर की अनंत संभावनाओं के द्वार खोल रहा है लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय को NAAC ने दिया सर्वोच्च ग्रेड A++ ‎भारतीय ज्ञान परम्परा और आधुनिक शिक्षा के संगम का बना प्रतीक ‎नई दिल्ली से विशेष प्रतिनिधि द्वारा, 21 अगस्त। संस्कृत और भारतीय ज्ञान परम्परा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित … Read more

लालकिले से स्वतंत्रता दिवस भाषण में पहली बार RSS का उल्लेख, स्वयंसेवकों में गर्व की भावना

नई दिल्ली, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से अपने संबोधन में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का नाम लिया। संघ अपने शताब्दी वर्ष का उत्सव मना रहा है और ऐसे समय में प्रधानमंत्री द्वारा संघ के कार्यों का उल्लेख किया जाना प्रत्येक स्वयंसेवक के लिए गर्व … Read more

अंतरराष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता (IMC) 2025,  में टीम एमएमसी इंडिया का शानदार पदार्पण

भास्कराचार्य प्रतिष्ठान, पुणे, को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अंतरराष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता (IMC) 2025 में टीम एमएमसी इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 28 जुलाई से 3 अगस्त तक बुल्गारिया के ब्लागोएवग्राद में आयोजित हुई। इस कार्यक्रम की मेजबानी अमेरिकान यूनिवर्सिटी इन बुल्गारिया ने की, जबकि इसका आयोजन यूनिवर्सिटी कॉलेज … Read more

दुर्गापुर में ‘शिल्प ओ साहित्य’ पत्रिका के आयोजन में हिंदी-बंगाली लेखकों का संगम — ‘बंगला भाषा की वर्तमान स्थिति’ पर विचार-विमर्श और काव्य-संध्या

दुर्गापुर, 13 अगस्त।सिर्फ 24 घंटे की त्वरित तैयारी में ‘शिल्प ओ साहित्य’ मासिक पत्रिका और ‘आल्पना प्रकाशनी’ के संयुक्त तत्वावधान में पत्रिका के कार्यालय में साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस विशेष अवसर पर असम के सिलचर से पधारीं प्रसिद्ध कवयित्री, प्रकाशक एवं संपादक मिता दासपुरकायस्थ का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ‘शिल्प ओ साहित्य’ पत्रिका … Read more

विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में कोलकाता के अलावा मफ़स्सल और अन्य राज्यों के लेखकों को शामिल करने की मांग — बर्दवान में कार्यक्रम

बर्दवान, 11 अगस्त: बर्दवान के रमज़ान अकादमी में 5 अगस्त की शाम बराक घाटी की कवयित्री, संपादक व प्रकाशक मिता दासपुरकायस्थ के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अकादमी के कर्ताधर्ता, प्रबन्धक व शिक्षक रमज़ान अली ने उनका स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रो. अपूर्व चट्टोपाध्याय ने प्राचीन मंदिरों की … Read more

पंचतत्व में विलीन हुए डॉ.रामजी लाल जांगिड़

नोएडा। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली में हिंदी पत्रकारिता विभाग के संस्थापक प्रमुख रहे डा.रामजी लाल जांगिड़ रविवार शाम पंचतत्व में विलीन हो गए। उन्हें मुखाग्नि उनकी नातिन साध्वी प्रज्ञा भारती ने दी। डा.जांगिड़ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। रविवार को नोएडा के सेक्टर 35 के कम्युनिटी सेंटर में … Read more

आईटीबीपी में  ‘रक्षाबंधन’ का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

दिल्ली 8 अगस्त:यहां मिर्थी स्थित आईटीबीपी परिसर के मनोरंजन कक्ष में शुक्रवार को ‘रक्षाबंधन’ का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय से शिक्षकों और स्कूली बच्चों ने आईटीबीपी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों तथा हिमवीरों को रक्षासूत्र बांधे। इस मौके पर वाहिनी परिसर में कार्यक्रम का उद्घाटन वाहिनी कमांडेंट श्री प्रशांत … Read more

देशभर में आज धूमधाम से मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व

नई दिल्ली, 8 अगस्त:देशभर में 9 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है, जिसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बाँधकर उनके दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना करती हैं, जबकि भाई उनकी रक्षा करने का वचन देते … Read more

आईटी कॉन्क्लेव 2025 में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया ‘ई-समुद्र’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, भारत के समुद्री क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन की शुरुआत

नई दिल्ली, 7 अगस्त 2025:भारत के समुद्री क्षेत्र के आधुनिकीकरण और “ब्लू इकोनॉमी” की संभावनाओं को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में आज नई दिल्ली में ‘आईटी कॉन्क्लेव 2025 – समुद्री क्षेत्र में तकनीक का उपयोग’ विषय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका आयोजन केंद्रीय पोत, जहाजरानी और … Read more

नागपंचमी पर बंगलौर के कलाकारों की अनुपम भक्ति-नृत्य प्रस्तुति

अयोध्या, 29 जुलाई: नागपंचमी के पावन अवसर पर आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर की यज्ञशाला में भक्ति और संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। कर्नाटक के बंगलौर स्थित श्री सृष्टि कला स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स के 48 कलाकारों की टीम ने संस्था की संस्थापक विदुषी कंचन सत्यावंध के नेतृत्व में एक अत्यंत मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में … Read more