दिल्ली में आयोजित 95वें राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए सांसद कृपानाथ मल्‍लाह

दिल्ली में आयोजित 95वें राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए सांसद कृपानाथ मल्‍लाह आर्थिक विकास और सामाजिक दायित्वों पर आत्मनिर्भर भारत के विज़न को दिया बढ़ावा  ब्यूरो चीफ, प्रेरणा भारती नई दिल्ली, 6 दिसंबर: राष्ट्रीय आर्थिक विकास एवं सामाजिक दायित्व विषयक 95वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। देशभर से आए विभिन्न … Read more

राष्ट्रीय कलंक का परिमार्जन

6 दिसम्बर/इतिहास-स्मृति राष्ट्रीय कलंक का परिमार्जन भारत में विधर्मी आक्रमणकारियों ने बड़ी संख्या में हिन्दू मन्दिरों का विध्वंस किया। स्वतन्त्रता के बाद सरकार ने मुस्लिम वोटों के लालच में ऐसी मस्जिदों, मजारों आदि को बना रहने दिया। इनमें से श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर (अयोध्या), श्रीकृष्ण जन्मभूमि (मथुरा) और काशी विश्वनाथ मन्दिर के सीने पर बनी मस्जिदें … Read more

राज्य सरकार को  आई हेल्प यू कार्यक्रम  चलाना होगा -विजय शंकर नायक 

सरकार आपके द्वार अभियान की तर्ज पर चुनाव आयोग को “एएसआई आपके द्वार” कार्यक्रम  एवं राज्य सरकार को  आई हेल्प यू कार्यक्रम  चलाना होगा तब ही झारखण्ड में चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर लाखों गरीब, प्रवासी और ग्रामीण/शहरी  मतदाताओं का नाम कटने से बचेगा —विजय शंकर नायक  अनिल मिश्र/ रांची  आदिवासी मूलवासी … Read more

भारतीय नौसेना विकसित भारत के प्रति प्रतिबद्ध: राष्ट्रपति मुर्मू

– रत्नज्योति दत्ता – तिरुवनंतपुरम, 4 दिसंबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौसेना दिवस के अवसर पर कहा कि भारत सतत विकास के लिए ब्लू इकोनॉमी की क्षमताओं का उपयोग कर रहा है और हिंद महासागर क्षेत्र समुद्री शांति व स्थिरता के लिए तेजी से एक सामरिक और महत्वपूर्ण क्षेत्र बनता जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत समुद्रों को खुला, स्थिर और नियम-आधारित बनाए रखने के अपने संकल्प पर दृढ़ है। वसुधैव कुटुंबकम्  की भावना का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत का समुद्री दृष्टिकोण “प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि सहयोगात्मक” है, जो साझा जागरूकता, क्षमता निर्माण और समुद्रों के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देता है। मुर्मू तिरुवनंतपुरम के शंगुमुघम बीच पर नौसेना दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर आयोजित ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन (ऑप डेमो) को संबोधित कर रही थीं। हिंद महासागर की वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार के लिए महत्वपूर्ण मार्ग के रूप में भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत, जो इस समुद्री क्षेत्र के केंद्र में स्थित है, उसकी सुरक्षा और स्थिरता के लिए विशेष जिम्मेदारी निभाता है। हर वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाने वाला नौसेना दिवस 1971 के युद्ध के दौरान कराची बंदरगाह पर भारतीय नौसेना के साहसिक हमलों और नौसैनिक कर्मियों के बलिदान को समर्पित है। समुद्री मार्गों की सुरक्षा, समुद्री संसाधनों की रक्षा, अवैध गतिविधियों की रोकथाम और समुद्री अनुसंधान को सहयोग देकर भारतीय नौसेना सुरक्षित, समृद्ध और सतत समुद्रों की राष्ट्रीय परिकल्पना को सशक्त बनाती है, उन्होंने कहा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नौसेना स्वदेशी तकनीकों को आगे बढ़ाती रहेगी और “विकसित भारत” के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने दोहराया कि भारतीय नौसेना “युद्ध के लिए तत्पर, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य-उन्मुख” फोर्स के रूप में भारत के समुद्री हितों की रक्षा “कभी भी, कहीं भी, किसी भी तरह” करने के लिए प्रतिबद्ध है। देश की समुद्री विरासत से पुनः जुड़ने के हालिया प्रयासों को याद करते हुए एडमिरल त्रिपाठी ने सिंधुदुर्ग और पुरी में हुए समारोहों का उल्लेख किया और केरल के ऐतिहासिक तटों के सामरिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया, जो सदियों से वैश्विक समुद्री संपर्क का केंद्र रहे हैं। त्रिवांकूर के संस्थापक शासक मार्तंड वर्मा की विजयगाथाएँ और कुंजाली मरक्कारों के नेतृत्व में समुद्री प्रतिरोध, उन्होंने कहा, आने वाली पीढ़ियों के लिए धैर्य और दूरदर्शिता के स्थायी पाठ हैं। इतिहासकार और रणनीतिकार सरदार के.एम. पणिक्कर के उद्धरण का संदर्भ देते हुए त्रिपाठी ने कहा कि महान नौसेना का निर्माण केवल आधुनिक प्लेटफॉर्म से नहीं, बल्कि राष्ट्रीय समुद्री चेतना से होता है—विशेषकर युवाओं में, जो भारत के भविष्य को आकार देंगे। त्रिपाठी ने कहा कि यह ऑप डेमो नागरिकों को नौसेना की अनुशासन, सटीकता और टीम वर्क की झलक प्रदान करता है और युवाओं में गौरव तथा प्रेरणा उत्पन्न करता है।

विपक्ष ही भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती है —-कॉंग्रेस 

अनिल मिश्र/पटना विश्व विख्यात लोकतांत्रिक देश भारत में रूस के राष्ट्रपति पुनीत केआगमन पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी  को आमंत्रित नहीं  करना भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती पर धावा है।भारत के आज तक के संसदीय इतिहास में चाहे जिनकी भी सरकार हो सभी ने नेता विरोधी दल को जरूर कोई भी महत्त्वपूर्ण विदेशी … Read more

शादी समारोह में रसगुल्ले की कमी को लेकर मचा विवाद, दोनों पक्षों में जबरदस्त मारपीट,शादी के गठबंधन भी टूटे

अनिल मिश्र/पटना कभी बंगाल और उड़ीसा में सबसे पहले रसगुल्ला कहां बनाने की कला का शुभारंभ को लेकर पिछले कई वर्षों पहले विवाद शुरू हुआ था।जिसको लेकर यह मामला खुब सुर्खियां बटोरी थी।इसी रसगुल्ले की कमी को लेकर भगवान बुद्ध की ज्ञान प्राप्ति नगरी बिहार प्रदेश के गया जिले के बोधगया में इन दिनों सुर्खियां … Read more

श्रीहट्ट सम्मिलनी दिल्ली के विजया सम्मेलन में शामिल हुए सांसद कृपानाथ मल्लाह

दिल्ली ब्यूरो असम के करीमगंज संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद कृपानाथ मल्लाह ने रविवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित श्रीहट्ट सम्मिलनी दिल्ली (SSD) के वार्षिक विजया सम्मेलन 2025 में सहभागिता की। लगभग सात दशक से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय यह सुप्रतिष्ठित सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था हर वर्ष प्रवासी श्रीहट्ट-उत्पत्ति समुदाय को एक मंच पर लाती है। मुख्य अतिथि … Read more

आयोजन कमेटी सांसद कृपानाथ मल्लाह के नेतृत्व में विदेश मंत्री पबित्र मार्गेरेटा से मिला मंत्री जी ने कई सुझाव और सलाह कमेटी को दी नई दिल्ली (विशेष संवाददाता ): प्रज्ञा मेल बहुभाषी राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के सन्दर्भ में आयोजन कमेटी के सदस्यों ने सांसद कृपानाथ मल्लाह के नेतृत्व में भारत सरकार के विदेश और टेक्सटाइल … Read more

नार्थ ईस्ट संस्था द्वारा दिल्ली में दो दिवसीय वार्षिक आवासीय कार्यशाला आयोजित 

विशेष प्रतिनिधि दिल्ली, 2 दिसंबर: नार्थ ईस्ट  संस्था, जो राष्ट्रीय एकता और पूर्वोत्तर भारत से जुड़े मुद्दों के प्रति समर्पित दिल्ली आधारित संगठन है, द्वारा 29–30 नवंबर को हरियाणा भवन, नई दिल्ली में दो दिवसीय वार्षिक आवासीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कुल दस सत्र हुए, जिनमें उद्घाटन और समापन सत्र भी … Read more

बिहार प्रदेश से छह माह के भीतर सैकड़ों लड़कियां हुई गायब, पड़ोसी देश नेपाल से सटे इलाकों से तस्करी, मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला 

अनिल मिश्र/ पटना बिहार प्रदेश से सटे पड़ोसी देश नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों बीते छह माह के भीतर सैकड़ों किशोरियों और लड़कियां गायब होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस मामले में यह बात दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। इस संबंध में अधिवक्ता एसके झा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व बिहार प्रदेश  … Read more