“असम सरकार की अनिरुद्ध यात्रा के 100 दिन”  कार्यक्रम आयोजित

दिशपुर में वर्तमान राज्य सरकार की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को राज्य के सभी जिले में “असम सरकार की अनिरुद्ध यात्रा के 100 दिन” शीर्षक एक सौ दिन नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हाइलाकांदी जिला प्रशासन की पहल पर स्थानीय टाउन हॉल परिसर में एक सभा आयोजित की गयी। जिला उपायुक्त रोहन … Read more

हाइलाकांदी निवासी विहिप के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व पत्रकार दीप्तेंद्र भट्टाचार्य (दीपू) का निधन

हाइलाकांदी के आश्रम रोड निवासी वरिष्ठ नागरिक, सांस्कृतिक कार्यकर्ता, पूर्व पत्रकार तथा विश्व हिंदू परिषद के दक्षिण पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष दीप्तेंद्र भट्टाचार्य (दीपू) का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अपने निवास पर अंतिम सांस ली, वह 82 वर्ष के थे। वह लंबे समय से लीवर और हृदय रोग से पीड़ित … Read more

असम मिजोरम सीमा पर फायरिंग, एक घायल

हाइलाकांदी जिले के असम-मिजोरम सीमा पर सोमवार रात हुई गोलीबारी के बाद फिर से तनाव बढ़ गया है। हाइलाकांदी जिला पुलिस अधीक्षक गौरव उपाध्याय ने इस बात की पुष्टि की है कि हाइलाकांदी जिले के बिलाईपुर थाना क्षेत्र के चुनिनुल्ला इलाके के दारासिंग हिल्स में गोलीबारी की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब … Read more

परिस्थिति बिगाड़ने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी- विजय मालाकार

हाइलाकांदी के राजनैतिक समन्वयक और राताबाड़ी के विधायक विजय मालाकार ने सरसपुर चाय बागान की घटना पर कहा कि प्रशासन को कड़ाई से असामाजिक तत्वों के खिलाफ निपटने का निर्देश दिया गया है। इस तरह की घटनाओं को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, एक भी … Read more

सरसपुर चाय बागान में हमला, उपद्रव, तोड़फोड़ लूटपाट-लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग के बाद स्थिति नियंत्रण में, प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू

हाइलाकांदी जिले के सरसपुर चाय बागान इलाके में दो गुटों के बीच हुए झगड़े के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस को बाध्य होकर लाठी चार्ज करना पड़ा और हवा में फायरिंग कर स्थिति को नियंत्रित किया है। दो गुटों के बीच हुई झड़प में दो पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों के घायल … Read more

भाजपा ट्रेडर्स सेल हाइलाकांदी समिति गठित

भाजपा ट्रेडर्स सेल की हाइलाकांदी जिला समिति गठन के अवसर पर गुरुवार को हाइलाकांदी में एक सभा आयोजित की गयी। स्टेट ट्रेडर्स सेल के संयोजक  विवेक पोद्दार ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि, कोरोना की स्थिति में जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री को हाइलाकांदी में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाइलाकांदी … Read more

मिजो बदमाशों द्वारा असम के शैक्षिक संस्थान में बम विस्फोट

हाइलाकांदी जिले के असम-मिजोरम सीमा के पास साहेबमारा में संदिग्ध मिजो बदमाशों द्वारा बम विस्फोट के कारण असम सरकार द्वारा संचालित एक शैक्षणिक संस्थान क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 से 11.30 बजे के अंदर दो विस्फोट की घटना घटित हुई। विस्फोट के कारण साहेबमारा एलपी … Read more

विधर्मी द्वारा महिला और बेटी पर अत्याचार

भिन धर्मी युवक के खिलाफ एक गृहवधू और उसकी दो बेटियों को निर्यातित होने का मामला थाना में दर्ज किया गया है। ये घटना बुधवार की रात लाला थाना क्षेत्र के लालाछड़ा चाय बागान के फेरिघाट से सटे इलाके में हुई। गृहवधू सावित्री री ने गुरुवार को लाला थाने में मामला दर्ज कर आरोप लगाया … Read more

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र  द्वारा हाइलाकांदी में “फिट इंडिया रन 2.0” आयोजित

 स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नेहरू युव केंद्र एवं स्वयंसेवी संस्था दी होप फॉर जेम्स सोसाइटी द्वारा हाइलाकांदी जिले में “फिट इंडिया रन 2.0” का आयोजन किया गया। तीन किमी की दौड़ गुरुवार सुबह शुरू हुई। इस दौड़ में बराक घाटी के विभिन्न इलाके शनबिल, लाला, काटलीछड़ा, काटाखाल एवं शिलचर के युवक-युवतियों ने … Read more

कवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई

हाइलाकांदी के साको साहित्य पत्रिका गोष्ठी ने कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की 81वीं पुण्यतिथि एवं सांको साहित्य पत्रिका के 73वें मासिक साहित्य बैठक को एक गंभीर माहौल में मनाया गया। कोविड नियमों का पालन करने वाले कम संख्या में कवियों और लेखकों की उपस्थिति में रविवार को लक्ष्मीशहर में इस दिन को मनाया गया। कविगुरु के … Read more