नगांव में कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन पर हमले के खिलाफ हाइलाकांदी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

प्रे.स. हाइलाकांदी, 21 फरवरी: नगांव के रूपहीघाट में बीते कल कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन और उनके पुत्र तंजील हुसैन पर हुए हमले के खिलाफ आज हाइलाकांदी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक विरोध मार्च निकाला गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सामस उद्दीन बरभुइयां ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि असम … Read more

शिक्षा विभाग ने आज हैलाकांडी में 126 दिव्यांग छात्रों को व्हीलचेयर और विभिन्न सामग्रियां वितरित कीं।

सर्व शिक्षा अभियान मिशन के अंतर्गत हैलाकांडी जिले में विशेष रूप से सक्षम छात्रों को सहायक उपकरणों का वितरण गुरुवार को शुरू हुआ। इस वर्ष हैलाकांडी जिले के तीन शिक्षा खंडों में कुल 126 विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। गुरुवार को शिक्षा विभाग के प्रभारी अतिरिक्त जिला आयुक्त … Read more

निम्न गुणवत्ता के स्कूल यूनिफॉर्म सप्लाई करने पर वेंडर के खिलाफ मामला दर्ज

प्रीतम दास हाइलाकांदी, 18 फरवरी: सरकारी स्कूलों में छात्रों को निम्न गुणवत्ता के स्कूल यूनिफॉर्म सप्लाई करने के आरोप में हाइलाकांदी जिले के लाला शहर के एक वेंडर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लाला शिक्षा खंड के खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (BEEO) तपन प्रजापति ने आज हिंदुस्तान क्लॉथ स्टोर नामक वेंडर के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया। इस संबंध … Read more

ब्लड माउथ क्लब ने लगातार छठी बार जीता असम प्रीमियर क्लब कप

प्रे.स. हाइलाकांदी, 18 फरवरी: हाइलाकांदी जिला मुख्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित 7वीं असम प्रीमियर क्लब कप चैंपियनशिप में ब्लड माउथ क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार छठी बार खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में ब्लड माउथ क्लब ने राइजिंग यंगस्टर्स को 109 रनों के बड़े अंतर से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। अल अमीन मजूमदार की तूफानी पारी फाइनल मैच … Read more

कारिछड़ा पुलिस आउटपोस्ट की बड़ी सफलता: 60 ग्राम हेरोइन के साथ कुख्यात ड्रग तस्कर गिरफ्तार

प्रे.स. हाइलाकांदी, 18 फरवरी: हाइलाकांदी जिले के दक्षिण हाइलाकांदी क्षेत्र में कारिछड़ा पुलिस आउटपोस्ट को एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाकर अलइछड़ा चौथे खंड गांव के निवासी, स्वर्गीय बशीर उद्दीन लश्कर के बेटे जमाल उद्दीन लश्कर को 60 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जमाल उद्दीन लंबे समय से … Read more

भाजपा दक्षिण हाइलाकांदी मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कई नए कार्यकर्ताओं का दल में स्वागत

प्रीतम दास, हाइलाकांदी, 17 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिण हाइलाकांदी मंडल की ओर से साहबाद 2nd खंड के चौधरी पारा एम.ई. स्कूल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा दक्षिण हाइलाकांदी मंडल के अध्यक्ष टिंकू हाजाम, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. मिलन दास, भाजपा के राज्य कार्यकारी सदस्य … Read more

हाइलाकांदी में सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मुख्यमंत्री की ओर से शुभकामना उपहार प्रदान

प्रीतम दास, हाइलाकांदी, 17 फरवरी: हाइलाकांदी जिले में आज 21 सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को असम के मुख्यमंत्री की ओर से शुभकामना उपहार प्रदान किया गया। यह उपहार जिला आयुक्त एन.एच. गौतम द्वारा सम्मानपूर्वक पत्रकारों को सौंपा गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष समारोह … Read more

अलगापुर-काटलीछोड़ा विधानसभा सीट पर फिर कब्जा करने की तैयारी में असम गण परिषद

हाइलाकांदी, 17 फरवरी (प्रेरणा भारती): असम गण परिषद (AGP) ने अलगापुर-काटलीछोड़ा  विधानसभा क्षेत्र को फिर से अपने कब्जे में लेने के लिए पूरी ताकत झोंकने का ऐलान किया है। पार्टी के हाइलाकांदी जिला अध्यक्ष अबुल फजल बड़भुइया ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन में चर्चा के बाद हाइलाकांडी जिले में जिला … Read more

केवीके हाइलाकांदी ने जनजातीय किसानों के लिए जलवायु-प्रतिरोधी एकीकृत मछली पालन प्रशिक्षण किया आयोजित

प्रे.स. हाइलाकांदी, 16 फरवरी: आईसीएआर कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) हाइलाकांदी ने शुक्रवार को पेड़ला पुंजी में “जलवायु-प्रतिरोधी मछली आधारित एकीकृत कृषि प्रथाओं पर जनजातीय किसानों और युवाओं के लिए” तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक समाप्त किया। यह पहल जनजातीय उप-योजना (टीएसपी) के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को स्थायी जल कृषि तकनीकों से लैस … Read more

दहेज के लिए फिर एक महिला की हत्या! परिजनों ने किया न्याय की मांग

प्रीतम दास, हाइलाकांदी, 16 फरवरी: दहेज प्रथा की बलि चढ़ी एक और महिला! यह चौंकाने वाली घटना असम के अल्गापुर थाना क्षेत्र के चिपरसंगन भाटीसांगजोरा गांव में घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका शिलु बेगम की शादी कुछ साल पहले सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार चंडीपुर ग्रांट के कय्यूम हुसैन मजूमदार से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति … Read more