अलगापुर ब्लॉक में एजीपी-बीजेपी गठबंधन ने सरपंच पद पर दर्ज की जीत, आफरूजा लश्कर बनीं नई सरपंच

हैलाकांदी, 12 जुलाई: सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए हैलाकांदी जिले के अलगापुर ब्लॉक पंचायत बोर्ड का गठन एजीपी-बीजेपी मित्रगठबंधन द्वारा शुक्रवार को मतदान के माध्यम से किया गया। ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित इस चुनावी बैठक में अलगापुर ब्लॉक के अधीन आने वाले 17 ग्राम पंचायतों के आंचलिक पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। मतदान के पश्चात मोहनपुर जीपी की आंचलिक पंचायत सदस्या आफरूजा फरहाज … Read more

लायंस क्लब ऑफ लाला ने मनाया राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस

लाला, 1 जुलाई: लायंस क्लब ऑफ लाला ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया। इस अवसर पर डॉक्टरों के एक समूह को सम्मानित किया गया। नए लायंस वर्ष की शुरुआत के अवसर पर मंगलवार, 1 जुलाई को, लायनिस्टिक वर्ष 2025—26 के पहले दिन, लायंस क्लब ऑफ लाला ने डॉक्टरों के एक समूह का स्वागत और विभिन्न कार्यक्रमों … Read more

हाइलाकांदी के अलगापुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क की बदहाली को लेकर जनता का सड़क पर प्रदर्शन

स्थान – हरीशनगर से राम शांतिपुर, कटलीछोड़ा, हाइलाकांदी हाइलाकांदी जिले के अलगापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कटलीछोड़ा इलाके के हरीशनगर से राम शांतिपुर तक की सड़क की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय जनता का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। वर्षों से उपेक्षित इस सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर आज सुबह सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर … Read more

हाइलाकांदी में अधूरे सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क जाम, “कृषक मुक्ति संघर्ष समिति” के नेतृत्व में तेज हुआ आंदोलन

शेरालिपुर, 3 जुलाई — हाइलाकांदी जिले के अब्दुल्लापुर से आपिन तोतरबंद तक निर्माणाधीन पहाड़ी लाइन सड़क में व्यापक भ्रष्टाचार और लापरवाही के विरोध में आज शेरालिपुर क्षेत्र में स्थानीय जनता के साथ मिलकर कृषक मुक्ति संघर्ष समिति के नेतृत्व में जोरदार सड़क अवरोध कर प्रदर्शन किया गया। अधूरी सड़क, बिगड़ा पीएचई पाइपलाइन और अधर में लटकी परियोजना यह सड़क कई … Read more

काटलीछोरा की सड़कें बदहाल, लोगों में आक्रोश: प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया

प्रीतम दास, हाइलाकांदी २ जुलाई: हाइलाकांदी जिले के अलगापुर विधानसभा क्षेत्र के काटलीछोरा इलाके में हरीशनगर, आनंदबाजार से लेकर राम शांतिपुर तक लंबे समय से बदहाल सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर आज भीड़ सड़कों पर उतर आई। दस साल से इस महत्वपूर्ण सड़क पर कोई विकास कार्य नहीं होने से स्थानीय लोगों का गुस्सा … Read more

ईसीसीई परियोजना के तहत दस्तावेज़ जमा करने का आह्वान — बी.आर. अंबेडकर सोसाइटी सचिव की अपील

हाइलाकांदी, 1 जुलाई: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सोसाइटी द्वारा प्रस्तावित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) परियोजना को केंद्र और राज्य सरकारों से शीघ्र ही मंजूरी मिलने की संभावना है। यह परियोजना राज्य में बाल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है और इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इस संदर्भ … Read more

हाइलाकांदी DIET में पांच दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव प्रारंभ, खेल और कला से गूंजा परिसर

हाइलाकांदी, 1 जुलाई: हाइलाकांदी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में मंगलवार से पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत DIET के प्राचार्य यूसुफ अली शेख द्वारा दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इस बहुआयामी सांस्कृतिक आयोजन के पहले दो दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं को समर्पित रहे, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आगामी दो … Read more

हाइलाकांदी में अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू तीन चरणों में प्रतियोगिता, खेल के माध्यम से छात्रों का विकास लक्ष्य: डीएस सचिव

प्रीतम दास, हाइलाकांदी १जुलाई:  हाइलाकांदी जिला खेल संघ मैदान में मंगलवार से विशेष अंतर जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हो गया है। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय में जिला खेल संघ के सचिव श्री शैबल सेनगुप्ता ने किया। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए सचिव शैबल सेनगुप्ता ने … Read more

गोलाघाट में सीएम की कार पर कांग्रेस द्वारा किए गए हमले के विरोध में हाइलाकांदी में युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन

प्रीतम दास, हाइलाकांदी १ जुलाई: असम के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा की कार पर गोलाघाट में हुए जघन्य व कायराना हमले के विरोध में आज हाइलाकांदी जिले में युवा मोर्चा द्वारा जोरदार विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम हाइलाकांदी  जिले के लक्षिरबंद बाईपास पर आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न स्तरों के भाजपा नेतृत्व … Read more

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अभियान — हाइलाकांदी में 22 किलो गोमांस के साथ तीन गिरफ्तार

हाइलाकांदी, 1 जुलाई: मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वशर्मा के स्पष्ट निर्देश के बाद असम भर में अवैध गोमांस व्यापार के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसी अभियान के तहत हाइलाकांदी पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के 2 नंबर वार्ड से लगभग 22 किलो गोमांस बरामद किया और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस … Read more