हाइलाकांदी में एनडीआरएफ आपदा प्रतिक्रिया अभ्यास आयोजित 

प्रीतम दास, हाइलाकांदी, ९ अक्टूबर: गुरुवार का मुख्य फोकस प्राकृतिक आपदाओं या अचानक आने वाली आपदाओं के दौरान त्वरित और कुशलता से प्रतिक्रिया करने की तैयारी पर था। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की प्रथम बटालियन और हाइलाकांदी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा हाइलाकांदी जिले में संयुक्त रूप से दो अलग-अलग मॉक ड्रिल या अभ्यास आयोजित किए … Read more

हाइलाकांदी जिला कांग्रेस में नई ऊर्जा — अलहाज आनामुद्दीन लश्कर को जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया

हाइलाकांदी, 9 अक्टूबर: हाइलाकांदी जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अलहाज आनामुद्दीन लश्कर का आज पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस भवन परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उन्हें गमछा पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले, हाइलाकांदी माटीजुरी रेलवे गेट से नेताजी पॉइंट होते हुए … Read more

मुजाक्किर हुसैन लश्कर बने अलगापुर ब्लॉक युवा कांग्रेस के नए सभापति

हाइलाकांदी, 8 अक्टूबर: अलगापुर ब्लॉक युवा कांग्रेस के नए सभापति के रूप में मुजाक्किर हुसैन लश्कर की नियुक्ति की गई है। असम प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जुबेर एनाम द्वारा हस्ताक्षरित नियुक्ति पत्र के माध्यम से यह घोषणा की गई। मुजाक्किर हुसैन लश्कर एक सक्रिय और युवा राजनीतिक चेहरा हैं, जो पहले भारतीय जनता पार्टी … Read more

डॉक्टरों की कमी के चलते हाइलाकांदी सिविल अस्पताल में सोनोग्राफी विभाग १० दिनों से बंद, आम लोग परेशान

प्रीतम दास हाइलाकांदी, ८अक्टूबर: हाइलाकांदी ज़िले के प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में से एक, संतोष कुमार रॉय सिविल अस्पताल का सोनोग्राफी विभाग पिछले दस दिनों से बंद है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। डॉक्टरों की कमी के कारण यह विभाग पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया है। अस्पताल के सोनोग्राफी विभाग के … Read more

हाइलाकांदी में अरुणोदय 3.0 का भव्य शुभारंभ – 55,517 लाभार्थियों के खातों में पहुँची सहायता राशि

हाइलाकांदी, 7 अक्टूबर: असम सरकार की महत्वाकांक्षी अरुणोदय योजना के तीसरे चरण (अरुणोदय 3.0) का मंगलवार को हाइलाकांदी ज़िले में भव्य शुभारंभ हुआ। ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िले के सभी 602 मतदान केंद्रों पर एक साथ उद्घाटन समारोह आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम हाइलाकांदी टाउन हॉल में आयोजित हुआ, जहाँ ज़िलाधिकारी अभिषेक जैन और महापौर मानव चक्रवर्ती ने उपस्थित रहकर योजना के तीसरे चरण की शुरुआत … Read more

हाइलाकांदी जिला कांग्रेस में नया अध्याय: अनाम उद्दीन लस्कर बने अध्यक्ष

हाइलाकांदी, 7 अक्टूबर: लंबे इंतज़ार के बाद हाइलाकांदी जिला कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अनाम उद्दीन लस्कर को हाइलाकांदी जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनाम उद्दीन लस्कर की … Read more

आईसीएआर-केवीके हाइलाकांदी की पहल — एकीकृत कृषि प्रणाली से सशक्त बनेंगे अनुसूचित जाति के किसान

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों ने दिखाया उत्साह और सहभागिता प्रीतम दास, हाइलाकांदी, 7 अक्टूबर: आईसीएआर-कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), हाइलाकांदी द्वारा “एकीकृत मत्स्य एवं मुर्गी पालन प्रणाली के माध्यम से अनुसूचित जाति (एससी) के किसानों की आजीविका को सुदृढ़ बनाना” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 4 … Read more

हाइलाकांदी जिला कांग्रेस में घमासान! लाला ब्लॉक में नेतृत्व संकट गहराया, निष्कासित अध्यक्ष के खिलाफ नेताओं का मोर्चा

हाइलाकांदी, 6 अक्टूबर: हाइलाकांदी जिला कांग्रेस में अंदरूनी कलह चरम पर पहुंच गई है। विशेषकर लाला ब्लॉक कांग्रेस में नेतृत्व संकट गहराने से पार्टी के अनुशासन और एकता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। रविवार को लाला राजीव भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला और ब्लॉक कांग्रेस के कई नेताओं ने निष्कासित अध्यक्ष … Read more

हाइलाकांदी जिला कांग्रेस ने जुबीन गर्ग की रहस्यमय मृत्यु की सीबीआई जांच की मांग को लेकर निकाला मोमबत्ती जुलूस

हाइलाकांदी, 6 अक्टूबरः असम के लोकप्रिय गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग की रहस्यमय मृत्यु की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाइलाकांदी जिला कांग्रेस की ओर से एक मोमबत्ती जुलूस निकाला गया। गौरतलब है कि असम के इस दिग्गज गायक का हाल ही में सिंगापुर के समुद्र में स्कूबा डाइविंग के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में निधन हो गया था। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर से … Read more

हाइलाकांदी में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ देवी प्रतिमा विसर्जन गांधीघाट पर 100 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, प्रशासन की सख्त निगरानी में रहा पूरा आयोजन

हाइलाकांदी, 4 अक्टूबर: विजया दशमी के अवसर पर गुरुवार को हाइलाकांदी जिले में 100 से अधिक दुर्गा पूजा पंडालों की देवी प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन किया गया। पूरा कार्यक्रम पुलिस प्रशासन और नगरपालिका बोर्ड की कड़ी निगरानी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हाइलाकांदी गांधीघाट में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में सदर चक्र अधिकारी … Read more