छोटा मामदा हिंदी हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर का आयोजन

छोटा मामदा, 21 जून। विश्वभर में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छोटा मामला हिंदी हाई स्कूल में विशेष योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में सुबह से ही बच्चों एवं शिक्षकों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सम्मानित प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार जी … Read more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में मनाया गया योग दिवस, नवोदय विद्यालय काछार में भी हर्षोल्लास से हुआ आयोजन

पैलापूल, काछार (असम), 21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पैलापूल, काछार में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में समूचे भारतवर्ष में आयोजित हो रहे योग समारोहों की श्रृंखला का हिस्सा था। विद्यालय परिसर में प्रातःकाल … Read more

प्रधानमंत्री सड़क योजना में बड़ा घोटाला! सिन्दूरा बागान में बिना गार्ड वॉल के बने कालवर्ट को लेकर स्थानीयों में आक्रोश, हादसे की आशंका

प्रेरणा संवाददाता, कालाइन, 21 जून: प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत कोनापाड़ा चाय बागान से सिन्दूरा 9 नंबर खंड तक सड़क निर्माण के लिए कुल 20 कालवर्ट स्वीकृत किए गए थे। लेकिन इस परियोजना के सबसे अहम हिस्से — सिन्दूरा बागान में बने सबसे बड़े कालवर्ट को लेकर भारी भ्रष्टाचार का आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों … Read more

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर NCC कैडेटों की सक्रिय भागीदारी

शिलचर, 21 जून 2025: एनसीसी ग्रुप मुख्यालय शिलचर के अधीन सभी इकाइयों ने 21 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दक्षिण असम, त्रिपुरा और मिजोरम में भव्य स्तर पर आयोजित योग कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की थीम पर आधारित इन आयोजनों का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य … Read more

राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली: भारतमाला सड़क निर्माण के चलते जनता हो रही है परेशान

लायलापुर से नूतनबाजार तक 306 नंबर शिलचर-आइजोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीचड़-पानी से भरी सड़क, लोगों में भारी रोष शिलचर, 20 जून: सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरकार जहां एक ओर ग्रामीण सड़कों के विकास पर बल दे रही है, वहीं दूसरी ओर भारतमाला परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्य से … Read more

काठीघोड़ा में बराक नदी से महिला को जीवित निकाला अग्निशमन विभाग ने

रेल पुल पार करते समय नदी में कूद गई थीं महिला, समय रहते बचा ली गई जान हिबजुर रहमान बड़भुइयाँ, काठीघोड़ा, 20 जून: काछार जिले के काठीघोड़ा में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब अग्निशमन विभाग की तत्परता से बराक नदी में कूद पड़ी एक महिला को जीवित बचा लिया गया। यह घटना काठीघोड़ा के रेल पुल … Read more

योजना के अनुसार 30 जून तक पूरा होगा काठीगोड़ा गैमन पुल का निर्माण कार्य, NHIDCL का आश्वासन

राजू दास | 20 जून |  शिलचर शुक्रवार को यूनिफाइड फोरम फॉर बराक वैली डेवलपमेंट (UFBD) की चार सदस्यीय प्रतिनिधि टीम ने सिलचर के सोनाई रोड स्थित कार्यालय में NHIDCL के जनरल मैनेजर से मुलाकात की। चर्चा का मुख्य विषय था — शिलचर-कलाइन वैकल्पिक सड़क मार्ग पर हरांग पुल के ढहने के बाद उत्पन्न संपर्क … Read more

अलगापुर में नाबालिग के साथ अनैतिक हरकत की कोशिश, आरोपी को छोड़े जाने पर बवाल

प्रीतम दास, हाइलाकांदी, 19 जून: हाइलाकांदी जिले के अलगापुर में एक नाबालिग के साथ अनैतिक हरकत की कोशिश को लेकर तनाव का माहौल है। आरोपी खैरुल इस्लाम मजारभुइयां को रंगे हाथ पकड़े जाने के बावजूद पुलिस द्वारा छोड़ देने से इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी ने एक दुकान … Read more

पुलिस पर फिर लगा भ्रष्टाचार और मारपीट का आरोप, कलाइन थाना क्षेत्र में SI समेत तीन पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज

शिलचर/कलाइन, 19 जून (विशेष प्रतिनिधि हिबजुर रहमान बड़भुइंया): बराक घाटी के काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिहाड़ा पुलिस फाड़ी एक बार फिर विवादों में है। रक्षक बनकर भक्षक की भूमिका निभाने का आरोप इस बार सीधे पुलिस उपनिरीक्षक (SI) और दो कांस्टेबलों पर लगा है। कलाइन थाने में बिहाड़ा पुलिस फाड़ी के एसआई राजकुमार कामत, कांस्टेबल … Read more

भांगारपार में हरांग नदी पर ढहे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे बराक विकास मंत्री कौशिक राय

20 दिनों में अस्थायी झूला पुल निर्माण और कल से बांस का पुल तैयार होगा, मंत्री कौशिक का आश्वासन भांगारपार के हरांग नदी पर स्थित पुल के ढहने के बाद इलाके में उत्पन्न परिवहन संकट को देखते हुए बराक उपत्यका विकास मंत्री कौशिक राय मंगलवार को स्थल निरीक्षण के लिए पहुँचे। उन्होंने मौके पर उपस्थित … Read more