सोनाई बाजार में टैक्स कलेक्टर पर हुए बर्बर हमले के दो मुख्य आरोपी गुवाहाटी से गिरफ्तार, पांच अन्य की तलाश जारी

सोनाई, 17 जुलाई:गत 12 जून की रात करीब 10:30 बजे सोनाई बाजार में टैक्स कलेक्टर पर हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गुवाहाटी से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनाई नगर के निवासी पिंकू लस्कर और उनके भाई रिंकू लस्कर के रूप में हुई है। घटना के दिन … Read more

डलू गांव में भीषण डकैती, चार बदमाशों ने लाखों की संपत्ति लूटी, बुजुर्ग को बेहोश कर फरार

बड़खोला, 17 जुलाई| काछार जिले के बड़खोला क्षेत्र अंतर्गत बड़ारामपुर ग्राम पंचायत के डलू गांव में मंगलवार देर रात एक बड़ी डकैती की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। चार सदस्यीय डकैत गिरोह ने गांव के निवासी सज्जन उद्दीन बरभूइया के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति लूट ली। मंगलवार रात, … Read more

गोविंदपुर-अलगापुर गांव पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जस्मीन अख्तर मजूमदार मनोनीत

लखीपुर, 16 जुलाई : अनेक इंतजार और अटकलों पर विराम लगाते हुए, बुधवार को गोविंदपुर-अलगापुर गांव पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जस्मीन अख्तर मजूमदार को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष पद के चयन की तिथि और समय बुधवार सुबह 10 बजे बशकांदी उन्नयन खंड कार्यालय में तय किया गया था। दोनों दलों के हजारों समर्थक समय … Read more

अलीपुर ब्यूरोज मेमोरियल अस्पताल में निःशुल्क एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित 

ब्यूरोज मेमोरियल क्रिश्चियन हॉस्पिटल अलीपुर के प्रबंधन और हरिनगर ब्लॉक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र तथा सिलचर एस एम देव सिविल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आज, बुधवार को अलीपुर ब्यूरोज मेमोरियल अस्पताल में एक निःशुल्क एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में अलीपुर अस्पताल के 50 से अधिक स्वयंसेवकों ने स्वेच्छा से … Read more

कछार मे संकटग्रस्त समुदायों के लिए डिजी सीएफ आरसी लांच किया गया

कछार जिला प्रशासन ने बुधवार को अपनी तरह के पहले डिजी सीएफआरसी (सामुदायिक सुविधा एवं संसाधन केंद्र) का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। यह एक समुदाय-केंद्रित मंच है जिसका उद्देश्य आपदा सहायता को सुव्यवस्थित करना और सरकारी योजनाओं तक पहुँच में सुधार लाना है। उद्घाटन समारोह सिलचर के बराक व्यू रेजीडेंसी होटल में वरिष्ठ अधिकारियों, … Read more

दूधपुर गणिरग्राम जीपी कार्यालय निर्माण में भारी भ्रष्टाचार का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

काठीघोड़ा, 16 जुलाई – काछार जिले के काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दूधपुर गणिरग्राम ग्राम पंचायत कार्यालय के निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। यह आरोप नवगठित चांदपुर ग्राम पंचायत के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने एक स्वर में उठाया है। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।जानकारी के अनुसार, पिछले … Read more

प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित विश्वंभरपुर के 70 परिवार, जीविका सखी पर लापरवाही का आरोप

काठीघोड़ा क्षेत्र के अंतर्गत कुसियारकुल ग्राम पंचायत के विश्वंभरपुर छठे खंड के लगभग 70 गरीब परिवार हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की सूची से वंचित रह गए हैं। ग्रामवासियों का आरोप है कि इस गंभीर स्थिति के लिए जीविका सखी नमिता लोहार की लापरवाही और जिम्मेदारी से भागने की प्रवृत्ति जिम्मेदार है। स्थानीय … Read more

उधारबंद ग्राम पंचायत समिति गठन: काकली कर बनीं सभापति, मौटुसी चौधरी उपसभापति निर्वाचित

उधारबंद ग्राम पंचायत समिति के गठन की प्रक्रिया मंगलवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। इस मौके पर पंचायत कार्यालय में भारी संख्या में पार्टी समर्थकों की उपस्थिति देखी गई। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य रोहित सिंह, भाजपा राज्य समिति सदस्य मृणाल भट्टाचार्य सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित थे। ग्यारह बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू होने … Read more

लखीमपुर जिला अस्पताल का निर्माण कार्य सही तरीके और सही समय से पूरा होगा- सुशील शर्मा 

लखीपुर सह-जिला अंतर्गत ,लखीपुर जिला अस्पताल के निर्माण में कोई अनियमितता नहीं है। निर्माण कार्य परियोजना के सभी नियमों और विनियमों के अनुसार किया जा रहा है। लखीपुर अस्पताल के निर्माण प्रभारी सुशील शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि जिला अस्पताल के भवनों का निर्माण में अनियमितताओं के बारे में हाल ही में कुछ सामाजिक … Read more

मुख्य सचिव ने अनानास खेती एवं चाय पुनर्वास परियोजनाओं की समीक्षा की

कछार की कृषि क्षमता को उजागर करने और चाय बागान श्रमिकों के पुनर्वास प्रयासों में तेज़ी लाने के दृढ़ संकल्प के तहत, असम के मुख्य सचिव, डॉ. रवि कोटा, आईएएस ने सोमवार को बराक घाटी के चार दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे का समापन किया, जहाँ उन्होंने ज़मीनी स्तर पर किसानों, अधिकारियों और सामुदायिक नेताओं के साथ … Read more