सोनोवाल ने बराक घाटी में मोइत्री योजना के तहत पांच पुलिस स्टेशनों का किया उद्घाटन

कछार, 10 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने रविवार को नवनिर्मित उदारबंद पुलिस स्टेशन को मोइत्री योजना के तहत लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया। साथ ही उन्होंने जयपुर पुलिस स्टेशन का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री सोनोवाल ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि बराक घाटी में पांच पुलिस स्टेशनों के उद्घाटन के … Read more

जनगणना में मातृभाषा सटीक लिखाने के लिए मातृभाषा स्वाभिमान जागरण समिति का गठन

पूरे देश भर में मार्च महीने से प्रारंभ होने वाली जनगणना को देखते हुए बराक घाटी में गांव गांव में मातृभाषा सटीक लिखाई जाए, इसके लिए आज मातृभाषा स्वाभिमान जागरण समिति बराक घाटी का गठन किया गया। समाजसेवी राजेंद्र पांडे की अध्यक्षता में कटहल रोड में आयोजित बैठक में काछाड़ के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधि … Read more

लोहारबंद वनांचल में छात्रों और शिक्षकों का वनभोजन संपन्न

बागबाहर प्रथम खंड अपग्रेड एलपी स्कूल तथा 580 नंबर बाग बहार बुनियादी स्कूल के इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में लोहार बंद के संरक्षित वनांचल में शिक्षकों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को वन विभाग परिदर्शन कराया गया तथा पर्यावरण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर दोनों विद्यालय के प्रधान शिक्षक मुकेश … Read more

बुरुंगा में बिष्णुप्रिया मणिपुरी समुदाय ने रास उत्सव मनाया

बीएम शुक्लवैद्य, बिहाड़ा: काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्र के बुरूंगा में धूमधाम के साथ बिष्णुप्रिया मणिपुरी समुदाय के लोगों ने गोपी रास का आयोजन किया। सोमवार को बिष्णुप्रिया मणिपुरी समुदाय के भक्तों ने उत्साह के साथ इस दिन के रास उत्सव में भाग लिया। इस गोपी रास-उत्सव का आयोजन गाँव के मंडप में किया गया। गांव के … Read more

बद्री बस्ती में 2 मंदिरों में हुई एक ही रात चोरी

लखीपुर के बद्री बस्ती स्थित दो मंदिरों में हुई तोड़फोड़ और भयानक चोरी बद्री बस्ती के पंचानन शिव मंदिर और नवनिर्मित हनुमान मंदिर में 2 जनवरी रात को कुछ असमाजिक तत्वों ने काफी तोड़फोड़ मचाया और दोनों मंदिरों के दान पेटी को तोड़कर उसमें से धनराशि लूट लिया।ज्ञात हो कि बद्री बस्ती स्थित शिव मंदिर … Read more

राजदीप ग्वाला का शिलचर पहुंचने पर भव्य स्वागत

प्रे.सं.शिलचर : 29 दिसंबर को लखीपुर के विधायक और पब्लिक एकाउन्ट्स कमेटी के चेयरमैन राजदीप ग्वाला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आज उनका शिलचर पहुंचने पर एयरपोर्ट से लेकर बराक चाय श्रमिक यूनियन तक भव्य स्वागत किया गया। राजदीप ग्वाला को एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और रैली करके वहां से … Read more

कछाड़ नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जल संरक्षण पर शपथ लेना और जागरूकता बैठक

नेहरू युवा केंद्र के कछाड़ कार्यालय में शुक्रवार को अपराह्न 3 बजे जल संरक्षण अभियान के तहत शपथ ग्रहण और जागरूकता बैठक कछाड़ नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जल ऊर्जा अभियान के तहत आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी महबूब आलम लस्कर ने की। आमंत्रित अतिथियों में … Read more

काम रुका, संकट में पड़े मजदूर: बिहड़ा रेलट्रैक मजदूर यूनियन का अनिश्चितकालीन बंद

बीएम शुक्लवैद्य, बिहाड़ा: श्रम कानूनों के उल्लंघन के आरोप लंबे समय से बिहाड़ा रेल्वे कंक्रीट कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ लगाए जा रहे हैं। इस बार, अधिकारियों के अचानक फैसले के कारण बिहाड़ा रेलट्रैक कंक्रीट प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के मजदूरों में भारी तनाव है। देश में विभिन्न स्थानों के साथ, बांग्लादेश में भी बिहाड़ा से … Read more

दिशाहीन पार्टी को छोड़कर देशहित में काम करने वाली पार्टी ज्वाइन किया हूँ : राजदीप ग्वाला

प्रे.सं.शिलचर, २९ दिसंबर : आज लखीपुर के विधायक और पब्लिक एकाउन्ट्स कमेटी के चेयरमैन राजदीप ग्वाला ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उनसे पूछे जाने पर कि उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा क्यों ज्वाइन किया ? उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक दिशाहीन और नेतृत्वहीन पार्टी … Read more

दिगर श्रीकोना के माखन मुर्मु के समर्थन में आसपासके गांव के लोगों की सभा आयोजित

दिगर श्रीकोना के माखन मुर्मु के समर्थन में आसपासके गांव के लोगों की सभा आयोजित आज सुबह ग्यारह बजे दिगर श्रीकोना के पूर्व चाय श्रमिक माखन मुर्मु के घर उपद्रवियों द्वारा जलाने के एक महीना बीस दिन बीत जाने के बाद भी सभी उपद्रवियों को गिरफ्तार नहीं कर सकने को लेकर हिंदीभाषी एंव चायजन समुदाय … Read more