नुनिया समाज की आम सभा संपन्न, कई प्रस्ताव पारित

अखिल असम नुनिया समाज के दुमदुमा आंचलिक समिति द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण सभा में समाज के हालात,  विभिन्न चुनौती व समस्याओं  पर गहन विचार विमर्श किया गया। दुमदुमा पथार गांव में स्थित देवी मंदिर धर्मशाला में आयोजित सभा की अध्यक्षता अखिल असम नुनिया समाज के सभापति मनु प्रसाद चौहान  ने किया। अपने  वक्तव्य में मनु प्रसाद चौहान … Read more

अवैध रूप से सरकारी क्वार्टर पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्वाई की मांग

इटानगर:रुणाचल प्रदेश स्वदेशी जनजाति संघ (एपीआईटीयू) ने राज्य सरकार से उन लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की, जिन्होंने राजधानी क्षेत्र इटानगर और राज्य की सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण किया अवैध रूप से सरकारी क्वार्टर पर कब्जा किया है। अपनी पांच सूत्रीय मांग के समर्थन में एपीआईटीयू ने राज्य के मुख्यमंत्री को एक … Read more

पूर्वोत्तर के नवनिर्मित भाजपा मुख्यालय का राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव बीएल संतोष ने किया दौरा

गुवाहाटी:गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नव निर्मित पूर्वोत्तर पार्टी मुख्यालय पद्म भवन का शुक्रवार को राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव बीएल संतोष ने दौरा कर जायजा लिया। पूर्वोत्तर पार्टी मुख्यालय में उनका मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विभिन्न संगठनात्मक बातों पर … Read more

मंत्री पीयूष हजारिका ने डिमोरिया में आदर्श आंगनवाड़ी एवं अमृत सरोवर के कार्यों का किया निरीक्षण

गुवाहाटी:मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शोणितपुर जिला मुख्यालय शहर तेजपुर में शनिवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे मंत्रियों को निर्देश दिया कि वे रास्ते में पड़ने वाले जिलों एवं उपखंडों में सरकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लें। इस निर्देश के मद्देनजर शुक्रवार को राज्य के … Read more

पैगंबर मोहम्मद विवाद : कांग्रेस ने नूपुर शर्मा एवं नवीन जिंदल को सजा दिलाने की मांग की

गुवाहाटी:पैगम्बर मोहम्मद साहब के बारे में भाजपा के निलंबित नेताओं नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की टिप्पणियों के खिलाफ असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने गुवाहाटी के भंगगढ़ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पार्टी ने दोनों को सजा दिलाए जाने की मांग की है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि पैगंबर … Read more

अरुणाचल प्रदेश में रेलवे के बुनियादी ढांचे का हुआ जबरदस्त विकास

गुवाहटी:उगते सूरज की भूमि अरुणाचल प्रदेश पूर्वोत्तर के सात बहन राज्यों में से एक है। यह भारत के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है। यह राज्य पर्यटन का हब बनने की क्षमता रखता है। इस दिशा में कार्य करते हुए पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (पूसीरे) ने इस राज्य में बुनियादी ढांचे का जबरदस्त विकास किया … Read more

हथियारबंद बदमाशों ने व्यवसायी को घायल कर की लूटपाट

कोकराझार (असम):कोकराझार जिला में फिर से एक बार व्यसायी पर हमला किये जाने का मामला सामने आया है। बीती रात करीब कोकराझार जिला के सालाकटी में अज्ञात बदमाशों ने व्यवसायी विकास जैन (35) के सिर पर पिस्तौल से हमला कर घायल कर दुकान से नगदी लूटकर कर फरार हो गये। कारोबारी विकास जैन ने बताया … Read more

दो महिला समेत तीन ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

लखीमपुर (असम):लखीमपुर जिला के लालुक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर ड्रग्स की तस्करी मामले में दो महिला समेत तीन तस्करों को किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि ड्रग्स तस्करी मामले में महबूब हुसैन, मंजूरा खातून और महमूदा बेगम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तीनों तस्करों के पास से … Read more

जागीरोड पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का लगा आरोप

मोरीगांव (असम):मोरीगांव जिला के जागीरोड पुलिस पर नाबालिक विवाहित युवती की प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप लगा है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जागीरोड थाना क्षेत्र के मनहा कसारी गांव की नाबालिक युवती मोरीगांव जिला के खला गांव के भार्गव डेका के साथ भाग गई थी। जिस समय युवक के … Read more

कोकराझार जिला में आधार कार्ड आवेदन प्रक्रिया जारी

कोकराझार (असम): कोकराझार जिला के विभिन्न आधार केंद्रों पर इस समय आधार कार्ड नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। कोकराझार जिला उपायुक्त बर्नाली डेका ने लोगों से अपील की है कि अपने निकटतम आधार केंद्र पर पहुंचकर अपना आधार नामांकन कराये। आधार के प्रभारी अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला में वर्तमान में 33 आधार … Read more