पोबितरा में गिरफ्तार आठ लोगों को न्यायालय ने भेजा जेल

मोरीगांव (असम), 29 फरवरी । वन विभाग ने आज तड़के पोबितोरा अभयारण्य से गिरफ्तार आठ तस्करों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आठ लोगों को आज तड़के लगभग 3 बजे के आसपास पोबितरा के हाडुक बील (झील) में अवैध रूप से मछली का शिकार करते समय गिरफ्तार किया गया … Read more

आवास मंत्री ने जिला प्रशासन व नगर निकायों के प्रतिनिधियों के साथ की वर्चुअल बैठक

गुवाहाटी, 29 फरवरी । राज्य के आवास और शहरी मामलों के मंत्री अशोक सिंघल ने मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान (शहरी) के कार्यान्वयन के संबंध में नीतियों और दिशा-निर्देशों से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री अशोक सिंघल ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान (शहरी) के कार्यान्वयन के संबंध … Read more

निर्माणाधीन फ्लाईओवर का बीम गिरा, एक की मौत

कामरूप (असम), 28 फरवरी । कामरूप (ग्रामीण) जिला के बाईहाटा चाराली इलाके में बुधवार सुबह लगभग 9.30 बजे के आसपास निर्माणाधीन फ्लाईओवर की बीम गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना को लेकर इलाके में भारी तनाव उत्पन्न हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित … Read more

लखीमपुर 27 फरवरी अनु झा की मौत संदेह के घेरे में

धेमाजी जिले के गोगामुख थाना क्षेत्र के बरदोई बाम चाय बागान के सह प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ओझा की पुत्री अनु झा की मौत शक के दायरे में है। कल सुबह 5 बजे ओझा जी के दामाद प्रवीण कुमार झा ने फोन कर उन्हें तत्काल तिनसुकिया सरकारी अस्पताल में बुलाया। वहाँ जाने पर उन्होंने अस्पताल में … Read more

सारा बिटिआर बंगाली युवा छात्र फेडरेसन नें कोकराझार समसानघाट मेंआज सफाई अभ्यान चलाया

कोकराझार, 24 फ़रवरी। कोकराझार जिले के कोकराझार शहर में स्थित कोकराझार समसानघाट में आज सारा बिटिआर बंगाली युवा छात्र फेडरेसन के कोकराझार जिला समिति के नेतृत्व में एक सफाई अभ्यान चलाया गया। इस सभाई अभ्यान में कोकराझार जिला समिति के भारप्राप्त अध्यक्ष बीजू साहा, साधारण सचिव अमर सरकार के साथ साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही … Read more

बीटीआर में केंद्रीय मंत्री तेली ने विभिन्न परियोजनाओं की रखी आधारशिला

कोकराझार 24 फरवरी : केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने बीटीआर के प्रमुख प्रमोद बोरो के साथ बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के चिरांग जिले के कर्मदंगा में एचपीसीएल पेट्रोलियम, तेल स्नेहक (पीओएल) और एलपीजी डिपो की आधारशिला रखी। प्रस्तावित परियोजना को एचपीसीएल द्वारा उत्तर पूर्वी क्षेत्र में इस तरह की परियोजना … Read more

असम कैबिनेट: ‘मुस्लिम विवाह और तलाक अधिनियम, 1935’ असम में खारिज

गुवाहाटी, 24 फरवरी । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बीती रात हुई कैबिनेट की बैठक के बाद … Read more

मुस्लिम विरोधी है असम की भाजपा सरकार : रफीकुल इस्लाम

गुवाहाटी, 24 फरवरी । असम सरकार ने राज्य में बाल विवाह पर रोक के लिए असम मुस्लिम मैरिज एंड डिवोर्स एक्ट 1935 को खत्म कर दिया है। शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस मामले को लेकर ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के विधायक रफीकुल इस्लाम ने सरकार पर … Read more

असम सरकार ने खत्म किया मुस्लिम मैरिज एंड डिवोर्स एक्ट, कहा- बाल विवाह पर लगेगी रोक

नई दिल्ली. उत्तराखंड में यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने के बाद अब असम की हिमंत सरकार ने भी कदम बढ़ा दिए हैं. असम कैबिनेट ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम 1935 को रद्द कर दिया. यह निर्णय शुक्रवार रात मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में … Read more

धर्म कर्म श्री हनुमान चालीसा पाठ आज

लखीमपुर 24 फरवरी : धर्म नगरी लखीमपुर की अग्रणी धार्मिक संस्था श्री हनुमान चालीसा भक्त मंडली के सौजन्य से मासिक पूर्णिमा (माघी पूर्णिमा) के उपलक्ष्य पर उत्तर लखीमपुर खेलमाटी स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में आज शनिवार संध्या 7:31 बजे से शुभ मुहूर्त से भजनामृत सोमोहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया  गया … Read more