विश्वनाथ जिला कृषि विभाग द्वारा आयोजित बागवानी फसलों पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण एसआईपीआरडी हॉल, विश्वनाथ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

विश्वनाथ जिला कृषि विभाग द्वारा उत्तर पूर्वी और हिमालयी तलहटी राज्यों के लिए बागवानी मिशन के तहत और बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय और लुइट एजुकेशनल सोसाइटी के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण आज संपन्न हुआ। तीन दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण का उद्घाटन विश्वनाथ जिला कृषि पदाधिकारी बानेश्वर बे ने किया।  इस योजना … Read more

मवेशियों की तस्करी में तीन गिरफ्तार, ट्रक और 26 मवेशी जब्त

गुवाहाटी, 7 मार्च , राजधानी की जोराबाट पुलिस ने गुरुवार तड़के असम-मेघालय सीमावर्ती जोराबाट तीनाली इलाके में एक कंटेनर ट्रक को जब्त कर मवेशी तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक से 26 में मवेशियों को जब्त किया। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि अवैध रूप से मवेशियों को ले … Read more

पुलिस ने बाल विवाह रोका, दूल्हा-दुल्हन एवं बारातियों पर हुई कार्रवाई

धुबड़ी (असम),7 मार्च। जिले के खलीसामारी में बाल विवाह के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। असम-पश्चिम बंगाल सीमावर्ती छोटोगुमा निरीक्षण पुलिस चौकी के प्रभारी अधिकारी जहांगीर आलम ने बुधवार रात छापेमार कर अवैध विवाह को रुकवा दिया। पुलिस दूल्हा-दुल्हन सहित सभी बारातियों को हिरासत में लेकर थाना ले आई। पुलिस ने गुरुवार को … Read more

दो दिवसीय असम दौरे पर प्रधानमंत्री 8 को आएंगे काजीरंगा

गोलाघाट (असम), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर 8 मार्च को असम पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री 9 मार्च को काजीरंगा उद्यान का दौरा करेंगे और जोरहाट जिले में लाचीत बरफुकन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 मार्च को काजीरंगा पहुंचेंगे और यहां के पुलिस गेस्ट हाउस में रात विश्राम करेंगे। … Read more

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के समक्ष कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

गुवाहाटी, भारतीय स्टेट बैंक को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की भारतीय जनता पार्टी की कथित साजिश के लगाए गये आऱोप के खिलाफ गुवाहाटी में आज एसबीआई के सामने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी … Read more

मुख्यमंत्री ने किया 112.07 करोड़ की लागत वाले अस्पताल भवन का शिलान्यास

लखीमपुर,  मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा चहुंमुखी विकास के लिए राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के स्वरूप विकास यात्रा के तहत आज लखीमपुर जिले के नारायणपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नारायणपुर मॉडल अस्पताल परिसर में 112.07 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जिला अस्पताल भवन का शिलान्यास किया। साथ ही लखीमपुर में अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर … Read more

आम चुनाव 2024: ईसीआई अधिकारियों ने असम में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की

गुवाहाटी,  भारत के चुनाव आयोग के अधिकारियों की एक टीम ने सभी जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ), पुलिस आयुक्त, गुवाहाटी शहर, पुलिस अधीक्षकों (एसपी), डीआइजी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। आज यहां शहर के एक होटल में आयोजित बैठक में आगामी लोकसभा आम चुनाव, 2024 से पहले राज्य में चुनाव तैयारियों … Read more

ट्रक समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार, 30 मवेशी बरामद

गुवाहाटी, 07 मार्च । राजधानी के जोराबाट पुलिस चौकी की टीम ने आज सुबह एक अन्य अभियान में एक ट्रक को जब्त कर 30 जीवित मवेशियों को बरामद किया है साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आज तड़के भी पुलिस ने 26 मवेशियों को बरामद कर एक ट्रक को जब्त … Read more

दुमदुमा के भाजपा के कर्मठ नेता राजेंद्र नाथ कोईरी का देहावसान।

दुमदुमा प्रेरणा भारती : 6 मार्च दुमदुमा के भाजपा के कर्मठ नेता राजेंद्र नाथ कोईरी का निधन से शहर में शोक की लहर फैल गई। 58 वर्षीय राजेंद्र नाथ कोईरी को कल देर रात को सीने में दर्द शुरू होने के बाद उन्हें सुबह 5 बजे एक स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद … Read more

‘ज्वैलरी हाउस बाय हर्षिता’ का उद्घाटन

आभूषणों में झलकती ही असम की  कला, संस्कृति व धरोहर गुवाहाटी, 6 मार्च 2024- सुंदरता और परिष्कार का प्रतीक, ज्वैलरी हाउस बाय  हर्षिता का शुभारंभ आज विधिवत किया गया। फैंसी बाजार के एमजी रोड स्थित लाचित घाट के सामने बीएस टॉवर के प्रथम तल्ले में इस उत्कृष्ट शोरूम के भव्य उद्घाटन विशिष्ठ अतिथि शिक्षाविद् श्रीमती … Read more