नरेन्द्र मोदी को पूर्वोत्तर की जनता का आशीर्वाद है अरुणाचल प्रदेश की जीत: अशोक सिंघल

गुवाहाटी,  अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। यह परिणाम पूर्वोत्तर की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी काे दिया गया आशीर्वाद है। यह बात असम के प्रभारी और असम सरकार के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने व्यक्त किए। असम सरकार के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल अरुणाचल … Read more

छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने किया भूटानी मदिरा व लकड़ी को जब्त* ।

कोकराझाड़ , 2 जून। सीमा चौकी दादगिरी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय भारत-भूटान सीमा स्तंभ संख्या-169/5 से लगभग 20 मीटर भारत की ओर भारत-भूटान गेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान भूटान से भारत की ओर आ रहे ट्रक (रजिस्ट्रेशन न. AS-25 FC-4702) को संदेहात्मक तौर पर रोक कर वाहन चालक से पूछ-ताछ व चेकिंग के दौरान … Read more

भारतीय सेना ने बाढ़ राहत अभियानों के लिए संयुक्त प्रशिक्षण का आयोजन किया

दुमदुमा प्रेरणा भारती 2 जुन : सपेयर कॉर्प्स की टुकड़ियों ने तिनसुकिया जिला में बाढ़ राहत अभियानों के लिए एक  संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित किया। प्रशिक्षण का प्राथमिक उद्देश्य भारतीय सेना और नागरिक प्रशासन के उत्तरदाताओं के बीच तैयारियों और तालमेल को सुनिश्चित करना था। यह प्रशिक्षण दो दिनों की अवधि में आयोजित किया गया, जिसमें … Read more

मतगणना को लेकर तिनसुकिया में धारा 144 लागू

तिनसुकिया, 2 जून: चुनाव परिणाम के दिन शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिनसुकिया जिले में धारा 144 के तहत कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिला आयुक्त स्वप्निल पाल ने कल एक आदेश जारी कर तिनसुकिया के सर्बानंद सिंह स्टेडियम में बनाए गए मतगणना केंद्रों के पास किसी भी विरोध प्रदर्शन या नारे लगाने … Read more

(अपडेट) अरुणाचल विस चुनावः भाजपा 13 सीटों पर विजयी

इटानगर, 02 जून । अरुणाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा 13 सीटों पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत की ओर कदम बढ़ा चुकी है। हालांकि भाजपा 10 सीटों पर पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत चुकी है। इस तरह भाजपा 60 सदस्यीय विधानसभा में 23 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है।अरुणाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बियुराम वाघे … Read more

गोलाघाट में 850.39 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

गोलाघाट (असम),  गोलाघाट में 850.39 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आज बताया कि गोलाघाट और कार्बी आंगलोंग जिला की पुलिस के एक संयुक्त अभियान में यह सफलता मिली। नुमलीगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-39 पर पंकियाल दैग्रांग में ड्रग्स लेकर जा रहे तीनों तस्करों का पीछा किया गया। … Read more

बराक घाटी में संभावित बाढ़ का खतरा, एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीम हवाई मार्ग से सिलचर भेजी गई

गुवाहाटी, बराक घाटी में संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर प्रथम वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक अतिरिक्त टीम को तैनात किया गया है। टीम को लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय (एलजीबीआई) हवाई अड्डा, गुवाहाटी से हवाई मार्ग द्वारा आज कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर भेजा गया। यह तैनाती क्षेत्र में पहले से ही … Read more

प्लास्टिक मुक्त ब्रह्मपुत्र की अलख जगाने तीन हजार बेकार बोतलों से बनी नाव पर निकले चार युवा

डिब्रूगढ़ (असम), डिब्रूगढ़ के चार युवाओं का एक समूह आज ब्रह्मपुत्र नद के बढ़ते जलस्तर की परवाह किये बगैर एक साहसिक यात्रा पर निकला है। डिब्रूगढ़ के बोगीबिल पुल के परिसर से ब्रह्मपुत्र के उफनते जल के रास्ते सुदूर गुवाहाटी तक की 13-दिवसीय साहसिक यात्रा आरंभ हुई है। यह यात्रा बांस या केले के पेड़ … Read more

पूसीरे लमडिंग-बदरपुर पहाड़ी सेक्शन का एयरबोर्न लिडार सर्वेक्षण करेगा

गुवाहाटी,  लमडिंग-सिलचर पहाड़ी सेक्शन के महत्वपूर्ण स्थानों पर एयरबोर्न इलेक्ट्रोमैग्नेटिक लिडार सर्वेक्षण के लिए पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (पूसीरे) पूर्ण रूप से तैयार है। यह सर्वेक्षण मानसून के दौरान और बाद में किया जाएगा, जो मिट्टी की परत के प्रकार, ढलान की स्थिरता, पहाड़ी में किसी भी प्रकार की हलचल के लिए प्राकृतिक या गठित त्रुटि … Read more

पाटकाई कोयला खदान में दबे तीन में से एक श्रमिक का शव मिला

तिनसुकिया, असम के तिनसुकिया जिले में लिडो के पाटकाई कोयला खदान में दबे तीन श्रमिकों में से एक श्रमिक का शव शनिवार को बरामद किया गया। सुबह से ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने लापता लोगों की तलाश में फिर से अभियान शुरू किया। इस खदान में 26 मई को तीन श्रमिक दब गए … Read more