मौसम विभाग ने लमडिंग-बदरपुर रेल खंड के लिए जारी किया रेड एवं ऑरेंज अलर्ट

गुवाहाटी, 15 जून। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (पूसीरे) के अपर महाप्रबंधक रविलेश कुमार ने कहा है कि मौसम विभाग की ओर से लमडिंग-बदरपुर रेल खंड वाले क्षेत्रों में रेड एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते आज और रविवार को कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी सोमवार को … Read more

कंचनजंघा एक्सप्रेस की सेवा सबरूम तक बढ़ी

गुवाहाटी, 15 जून। दक्षिण त्रिपुरा और असम के जोरहाट जिला के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (पूसीरे) ने ट्रेन संख्या 13173/13174 (सियालदह-अगरतला-सियालदह) कंचनजंघा एक्सप्रेस की सेवाओं को अगरतला से सबरूम तक और ट्रेन संख्या 15769/15770 (अलीपुरद्वार जंक्शन-लमडिंग-अलीपुरद्वार जंक्शन) इंटरसिटी एक्सप्रेस की सेवाओं को लमडिंग से मरियानी तक विस्तार करने … Read more

काजीरंगा में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

काजीरंगा (असम), 15 जून । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा आगामी बाढ़ की स्थिति को लेकर शनिवार की दोपहर काजीरंगा में होने वाली समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री काजीरंगा के आयरा होटल में पांच जिलों के जिला आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ पार्क के आस-पास के जिलों के जिला आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों … Read more

महिला से अश्लील व्यवहार करने के आरोप में एक गिरफ्तार

मोरीगांव (असम), 15 जून । मोरीगांव जिला के हस्ततांत आदि विभाग के एक अधिकारी को महिला के साथ अश्लील व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मोरीगांव जिला आयुक्त देवासी शर्मा के निर्देश पर जिले के हस्ततांत व वस्त्रशिल्प विभाग के अधीक्षक बाबुल सैकिया को अपने ही कार्यालय की महिला कर्मचारी के साथ … Read more

रिश्वत लेते हुए लोक सेवक रंगे हाथों गिरफ्तार

गुवाहाटी, 15 जून .  सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय की टीम द्वारा रिश्वत लेते हुए एक लोक सेवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। निदेशालय द्वारा दी गई औपचारिक सूचना के अनुसार जोरहाट में शनिवार को एक सफल अभियान चलाया। वन रेंज अधिकारी इकबाल अहमद को लाइसेंस जारी करने के लिए 30 हजार रुपये … Read more

मुख्यमंत्री ने गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के साथ शिवसागर जिला न्यायालय के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

शिवसागर (असम), 15 जून । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ शिवसागर जिला न्यायिक न्यायालय भवन का उद्घाटन किया। बिष्णुनगर में नवनिर्मित जिला न्यायिक न्यायालय भवन का उद्घाटन करते हुए, मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा कि सरकार राज्य में … Read more

प्रथम वाहिनी एसएसबी, सोनापुर ने मनाया विश्व रक्तदाता दिवस

गुवाहाटी, 14 जून (हि.स.)। प्रथम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सोनापुर के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में असम राज्य रक्तदाता परिषद, खानापाड़ा, गुवाहाटी के साथ मिलकर पांजाबारी स्थित श्रीश्री माधबदेव अंतरराष्ट्रीय सभागार में आज “विश्व रक्तदाता दिवस” मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान असम के स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत और असम सरकार के स्वास्थ्य … Read more

मुख्यमंत्री ने नामरूप में सौर ऊर्जा परियोजना की रखी आधारशिला

गुवाहाटी, 14 जून । राज्य में हरित ऊर्जा उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ जिले के नामरूप थर्मल पावर स्टेशन के परिसर में 25 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा उत्पादन परियोजना की आधारशिला रखी। असम पावर जनरेशन कॉरपोरेशन और ऑयल … Read more

एनएमओ और सेवा भारती ने नलबाड़ी में लगाया रक्तदान शिविर

नलबाड़ी, 14 जून : आज विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर स्थानीय एस एम के हॉस्पिटल में नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन और सेवा भारती के सहयोग से एक रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमे बहुत से रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन डा. कामेश्वर लहकर ने किया। विशेष रूप से उपस्थित रहे डा. रौनक जैन। रक्तदाता … Read more

भारतीय सेना ने बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस मनाया

दुमदुमा प्रेरणा भारती 13 जुन- बाल श्रम के महत्वपूर्ण मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए, भारतीय सेना ने असम के तिनसुकिया जिले में प्रभावशाली घटनाओं के साथ ‘बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस’ मनाया. काकोपाथर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक व्याख्यान और टिपोंग चार आली प्राइमरी … Read more